{"_id":"5bdc721ebdec2269637c224d","slug":"five-days-banks-closure-on-diwali-holidays","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन तक बंद रहेंगे बैंक, एटीएम के भरोसे न रहें, पहले ही निपटा लें ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन तक बंद रहेंगे बैंक, एटीएम के भरोसे न रहें, पहले ही निपटा लें ये काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
अगर आपको बैंक से कोई लेन-देन करना है या फिर कोई अन्य काम है तो उसे जल्दी निपटा लें। दिवाली के अवसर पर पांच दिन लगातार बैंक बंद रहेंगी। इससे आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए लंबित कार्य को जल्द निपटाना ही बेहतर होगा।
अगले सप्ताह सात नवंबर को दिवाली है। ऐसे में कैश की जरूरत तो हर किसी को है, लेकिन ये जरूरत आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सात नवंबर से 11 नवंबर तक लगातार पांच दिन तक बैंकों की छुट्टी है।
सात को दिवाली का महापर्व है तो वहीं आठ नवंबर को गोवर्धन पूजा, नौ नवंबर को भैयादूज का त्योहार है। जबकि दस नवंबर को माह का दूसरा शनिवार होने के चलते और 11 नवंबर को रविवार के कारण बैंकों का अवकाश है। ऐसे में पूरे पांच दिनों तक बैंकें बंद रहने वाली हैं।

छह नवंबर तक निपटा लें काम
छह नवंबर तक बैंकों में लेनदेन के साथ ही अन्य काम निपटाना ही बेहतर साबित होगा। अगर आप एटीएम के भरोसे हैं तो ये आपकी भूल हो सकती है। क्योंकि अक्सर त्योहारी सीजन में एटीएम दगा दे जाते हैं। इससे लोग केवल एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक चक्कर लगाते रहते हैं, लेकिन उन्हें कहीं भी कैश नहीं मिलता है।
कैशलेस रहते हैं शहर के एटीएम
शहर में तीन दर्जन से अधिक एटीएम लगे हुए हैं, लेकिन इनमें से अधिकांश एटीएम कैशलेस ही रहते हैं। सुबह जब इनमें कैश डाला जाता है तो कुछ देर लोगों को कैश मिल जाता है। अवकाश के दिनों में सभी एटीएम पर नो कैश का बोर्ड लगा रहता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।