फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five Crore Heroin Seized in Agra and Mathura ANTIF Busts Two Interstate Traffickers

स्कूटी से तस्करी: पांच करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, आगरा के होटल और बार में होनी थी सप्लाई

Fri, 10 Oct 2025 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Oct 2025 09:32 AM IST
सार

आगरा के होटल और बार में सप्लाई करने के लिए लाई जा रही पांच करोड़ रुपये की हेरोइन पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
five Crore Heroin Seized in Agra and Mathura ANTIF Busts Two Interstate Traffickers
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की आगरा यूनिट ने नौहझील पुलिस के साथ बाजना कट के पास दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। उनसे 1.45 किलो हेरोइन बरामद की गई है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 5 करोड़ 9 लाख रुपये है। दोनों ग्रुरुग्राम से स्कूटी पर हेरोइन लेकर आगरा में सप्लाई करने आ रहे थे। गैंग के विदेशों से जुड़े होने के भी संकेत हैं।
विज्ञापन


एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस को नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर एएनटीएफ की आगरा यूनिट को सक्रिय किया गया। बुधवार की शाम संयुक्त टीम ने बाजना कट के पास स्कूटी सवार दो संदिग्धों की डिकी से दो पैकेट सफेद पाउडर (हेरोइन) बरामद की। पकड़े गए युवक गुरुग्राम निवासी वकार उर्फ साहिल और दिल्ली के सीलमपुर निवासी फैजान हैं। एक पैकेट का वजन 526 ग्राम व दूसरे पैकेट का वजन 519 ग्राम था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: दिव्यांग पति और उसकी मजबूरी...महिला के साथ कांग्रेस नेता ने किया इतना गंदा काम, पुलिस भी रह गई सन्न
विज्ञापन
विज्ञापन



 

रास्ते में आता है सप्लायर
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे करीब 8-9 वर्ष पहले हरियाणा के गुरुग्राम में ऑटो चलाते थे। वहां दिल्ली के अमन से मित्रता हो गई। अमन गुरुग्राम में क्लब और बार में एजेंट के रूप में कार्य करता था। लोगों को हेरोइन सप्लाई करता था। वकार व फैजान ने भी यह काम शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि अमन ने ही उन्हें नाइजीरिया के टी. अमन नीग्रो से मिलाया। उससे व्हाट्सएप कॉल पर बात करते हैं। वह सड़क या चौराहे पर सप्लाई देता है, जिसे वह उसके बताए गए व्यक्ति को सौंप देते हैं। पुलिस ने एएनटीएफ के निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा की तहरीर पर दिल्ली के सीलमपुर निवासी फैजान व हरियाणा के गुरुग्राम निवासी वकार उर्फ साहिल व नाइजीरिया के टी अमन नीग्रो के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएसपी ने बताया कि दोनों तस्कर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, एमपी और राजस्थान में हेरोइन की तस्करी कर रहे थे। आगरा के होटल और बार में भी हेरोइन की सप्लाई की जा रही थी। यह खेप आगरा के होटल व बारों में सप्लाई होनी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन और दस्तावेजों से कई महत्वपूर्ण सुराग हासिल किए हैं।

ये भी पढ़ें -   UP: आंख फोड़ी, जबड़ा तोड़ा, काट डाला चेहरा....श्मशान घाट में चिता सजाने वाले समशुद्दीन को इसलिए दी दर्दनाक मौत


 

यह हुई बरामदगी
तस्करों के पास से दो मोबाइल, 6 डेबिट कार्ड, आधार, मेट्रो कार्ड, नकदी, नेपाल, ओमान आदि की करेंसी बरामद की गई है।

 

आगरा में नशे का बड़ा कारोबार
आगरा में नशे का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। कई बार पश्चिम बंगाल से लाया गया गांजा बरामद हो चुका है। तस्कर कभी कार में तो कभी टैंकर में पुष्पा स्टाइल में गांजा की तस्करी कर चुके हैं। सप्लाई आगरा के अलावा मथुरा और दिल्ली एनसीआर के साथ पंजाब तक होती है। इसके अलावा हरियाणा की शराब की अवैध तरीके से सप्लाई आगरा में पकड़ी जा चुकी है। तस्करी यूपी ब्रांड के फर्जी लेबल लगाकर शराब की बिक्री करते हैं। वहीं हाल ही में चरस के साथ भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed