फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Colleague Murders Samshuddin at Agra Tajganj Crematorium Over Alcohol Dispute

UP: आंख फोड़ी, जबड़ा तोड़ा, काट डाला चेहरा....श्मशान घाट में चिता सजाने वाले समशुद्दीन को इसलिए दी दर्दनाक मौत

Fri, 10 Oct 2025 08:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Oct 2025 08:57 AM IST
सार

ताजगंज श्मशान घाट में चिता लगाने वाले युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसकी हत्या सहकर्मी ने ही शराब के लिए की थी। 

विज्ञापन
Colleague Murders Samshuddin at Agra Tajganj Crematorium Over Alcohol Dispute
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ताजगंज श्मशान घाट में चिता लगाने वाले समशुद्दीन की हत्या उसके ही सहकर्मी ने फावड़े से की थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसका खुलासा कर दिया। दोनों में शराब के लिए विवाद हुआ था। पुलिस ने पूछताछ पूरी होने के बाद उसे जेल भेजा।
विज्ञापन


श्मशान घाट में 4 अक्तूबर की रात समशुद्दीन की हत्या की गई थी। भाई बदरुद्दीन ने ताजगंज थाने में हत्या का केस दर्ज कराया था। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि समशुद्दीन और हिमांशु दोस्त थे। दोनों श्मशान में चिता सजाने का कार्य करते थे। चिता के पैसे को लेकर अक्सर उनमें विवाद होता रहता था। पर, बाद में समझौता हो जाता था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: दिव्यांग पति और उसकी मजबूरी...महिला के साथ कांग्रेस नेता ने किया इतना गंदा काम, पुलिस भी रह गई सन्न
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बार शराब के 9 पौवे में बंटवारे में विवाद हुआ तो हिमांशु ने समसुद्दीन की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने फावड़े को झलकारीबाई चौराहे के पास छिपा दिया था। पुलिस ने हिमांशु की निशानदेही पर उसे बरामद किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed