{"_id":"60194a808ebc3e2f2f3cc089","slug":"five-criminal-arrested-in-mainpuri-mainpuri-news-agr478907817","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में सेवानिवृत्त शिक्षक की हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में सेवानिवृत्त शिक्षक की हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। सकत बेवर में सेवानिवृत्त शिक्षक की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद किए गए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दोनों पक्ष के बीच खड़ंजा को लेकर झगड़ा हुआ था। मामले में सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
सकत बेवर में रविवार को नाली व खड़ंजा निर्माण को लेकर सेवानिवृत्त शिक्षक किशन पाल और राम बाबू पक्ष के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान किशन पाल सीने में ईंट लगने से घायल हो गए थे। फर्रुखाबाद में चिकित्सकों ने उन्हेें मृत घोषित कर दिया था।
सोमवार को किशन लाल के बेटे अरुण कुमार ने विपक्षी सुनील कुमार, कृष्ण मुरारी, सदानंद, अरविंद और दिव्यांशू उर्फ भोले के खिलाफ पिता की हत्या करने का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि आरोपी सुनील कुमार, कृष्णमुरारी, सदानंद, अरविंद और दिव्यांशू को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से सभी को जेल भेजा गया है।