फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five cows died of hunger and thirst in the cowshed in firozabad

फिरोजाबाद: गोशाला में भूख-प्यास, गर्मी से पांच गायों की मौत, विधायक के निरीक्षण के दौरान हुआ खुलासा

Wed, 04 May 2022 10:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, टूंडला (फिरोजाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, टूंडला (फिरोजाबाद) Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 May 2022 10:39 PM IST
सार

टूंडला ब्लाक के गांव पहाड़ीपुर-भौडेला में संचालित गोशाला में दो दिन पांच गायें मृत पड़ी थीं। बुधवार को विधायक और तहसीलदार ने निरीक्षण किया तो इसका खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
Five cows died of hunger and thirst in the cowshed in firozabad
गोशाला का निरीक्षण करते विधायक और तहसीलदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला ब्लाक के गांव पहाड़ीपुर-भौडेला में संचालित गोशाला का विधायक ने बुधवार को निरीक्षण किया। उन्हें पांच गायें मृत मिलीं। इन गायों की मौत गर्मी और भूख-प्यास से हो गई। दो दिन से गोशाला में पड़ी मृत गायों को दफन कराया। तहसीलदार ने बीडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान के विरूद्ध कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी है। 

विज्ञापन


गोशाला में करीब 200 गोवंश हैं, इन्हें न तो हरा चारा मिल रहा है और न ही भरपेट भूसा। पानी की भी ठीक व्यवस्था नहीं है। भीषण गर्मी से बचाव को भी इंतजाम नहीं हैं। पिछले दो दिन में भूख-प्यास व गर्मी से पांच गायों ने दम तोड़ दिया। गोशाल के केयर टेकर ने गायों के मरने की किसी को सूचना नहीं दी। 
विज्ञापन


बुधवार को अचानक भाजपा विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर व तहसीलदार डॉ.संतराज सिंह गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे तो अव्यवस्थाएं देख दंग रह गए। थोड़ा सा भूसा व सरसों की तूरी सहित पांच मृत गायें मिलीं। तहसीलदार ने एडीओ को बुलाकर मृत गायों को दफन कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केयर टेकर ने नहीं दी जानकारी

पहाड़ीपुर भोंडेला के प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार ने बताया कि गोशाला के केयर टेकर ने गायों की मौत की कोई सूचना नहीं दी। विरोधियों द्वारा उन्हें बदनाम करने को साजिश रची जा रही है। वह गायों के लिए भूसा लेकर आए थे, तब जानकारी हुई।

विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने बताया कि गोशाला में गायों का मृत पाया जाना बेहद दुखद है। प्रतिदिन गोशालाओं का निरीक्षण करुंगा। गायों को यूं ही नहीं मरने दिया जाएगा। गायों के मृत पाए जाने पर तहसील प्रशासन को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। 

तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह ने कहा कि गोशाला में गोवंश के मृत पाए जाने पर वीडीओ, सेक्रेटरी व प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई की संतुति करते हुए रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। बीडीओ प्रेमपाल सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी अनुराज सिंह व ग्राम प्रधान फूलश्री के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed