फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five commercial buildings constructed on residential plots have been sealed

Agra News: रिहायशी भूखंडों पर बना दिए पांच व्यावसायिक निर्माण, आवास विकास परिषद का गरजा बुलडोजर; पांच भवन सील

Wed, 17 Dec 2025 11:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 17 Dec 2025 11:45 PM IST
सार

आवास विकास परिषद की कार्रवाई के दाैरान लोगों ने हंगामा किया। भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। ऐसे में लोगों का विरोध नहीं चला। हंगामे के बाद भी विभाग की ओर से कार्रवाई जारी रही।

विज्ञापन
Five commercial buildings constructed on residential plots have been sealed
पांच निर्माण पर लगाई सील। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में रिहायशी भूखंडों पर व्यावसायिक निर्माण खड़े हो गए। शिकायत के बाद आवास विकास परिषद के अधिकारी जागे। बुधवार को कमला नगर में बुलडोजर गरजा। अवैध निर्माण तोड़ने के साथ पांच व्यावसायिक निर्माण सील किए हैं।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन दल बुधवार दोपहर एक बजे कमला नगर पहुंचा। प्रवर्तन अधिकारी कर्नल जीएम खान ने बताया कि आवासीय मानचित्र पास कराने के बाद भूस्वामियों ने व्यावसायिक निर्माण खड़े कर दिए थे। 
विज्ञापन


व्यावसायिक गतिविधियों की शिकायत पर बुधवार को भवन संख्या ए-95 मनीष अग्रवाल, भवन संख्या ए-764 ममता रानी, भवन संख्या ए-796 राम प्रसाद भारती, भवन संख्या एफ-320 सुरेश चंद्र अग्रवाल, भवन संख्या जी-391 रश्मि गुप्ता का अवैध निर्माण सील किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवास विकास परिषद ने निर्माण सील करने से पूर्व कई नोटिस जारी किए। निर्माण रोकने को कहा। लेकिन भूस्वामियों ने निर्माण नहीं रोका। कार्रवाई के दौरान लोगों ने हंगामा किया। भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। हंगामा के बावजूद आवास विकास परिषद का बुलडोजर नहीं रुका। अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार का कहना है कि अवैध निर्माणों के विरुद्ध कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed