फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five Colleges Revoked For Refuse University Courses

विश्वविद्यालय: पाठ्यक्रम चलाने से इनकार करने पर पांच कॉलेजों की संबद्धता निरस्त

Fri, 23 Oct 2020 12:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 23 Oct 2020 12:30 PM IST
सार

दयानंद आर्य वैदिक महाविद्यालय, कुंडौल ने बीबीए और बीसीए, चंद्र प्रकाश भारत महाविद्यालय सैंया ने बीएससी, डीएस महाविद्यालय
पिनाहट ने एमएससी भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान, प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन, मथुरा ने बीकॉम और हेरिटेज इंटरनेशनल
बिजनेस स्कूल, अलीगढ़ ने बीसीए के पाठ्यक्रमों को चलाने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
Five Colleges Revoked For Refuse University Courses
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच कॉलेजों द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों को चलाने से इनकार करने पर गुरुवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में इनकी संबद्धता वापस ले ली गई।
विज्ञापन


दयानंद आर्य वैदिक महाविद्यालय, कुंडौल ने बीबीए और बीसीए, चंद्र प्रकाश भारत महाविद्यालय सैंया ने बीएससी, डीएस महाविद्यालय पिनाहट ने एमएससी भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान, प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन, मथुरा ने बीकॉम और हेरिटेज इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल, अलीगढ़ ने बीसीए के पाठ्यक्रमों को चलाने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

 
बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने की। इसमें वित्त समिति, विद्या परिषद, परीक्षा समिति की संस्तुतियों पर मुहर लगाई गई। बैठक में कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार, वित्त अधिकारी एके सिंह, प्रो. पीके सिंह, प्रो. रामशंकर कठेरिया, प्रो. संजय चौधरी, प्रो. मोहम्मद अरशद, डॉ. रोशन लाल, प्रो. संजय चौधरी, डॉ. हेमप्रकाश गुप्ता, डॉ. यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरिंग संस्थान में हुए साक्षात्कार निरस्त
विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान में तैनाती के लिए दिसंबर 2019 में शिक्षकों व कर्मचारियों के साक्षात्कार हुए थे। इनके लिफाफे नहीं खुले। छह माह से अधिक अवधि बीतने पर साक्षात्कार को निरस्त कर दिया गया। जिन सात मृतक आश्रित कर्मचारियों को नियुक्तिपत्र जारी किया गया, उनको अनुमोदित कर दिया गया। 

संविदा कर्मचारियों की रिपोर्ट देगी समिति
संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने के संबंध में समिति बनाई गई है। यह समिति यह रिपोर्ट बनाकर देगी कि कर्मचारी की नियुक्ति सेल्फ फाइनेंस या फिर नियमित पाठ्यक्रम में हुई थी। समिति में डॉ. रोशन लाल, डॉ. हेम प्रकाश, प्रो. संजय चौधरी, कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, उप कुलसचिव प्रशासन अजय कुमार गौतम को रखा गया है।

छह को फिर से दी गई तैनाती
सेवानिवृत्त हुए छह अधिकारियों व कर्मचारियों को फिर से रखा गया है। इन्हें 20,000 से 25,000 रुपये मानदेय दिया जाना है। इसमें हरीश चंद्रा, शैलेंद्र जौहरी, अनूप कुमार श्रीवास्तव, चंद्र शेखर अस्थाना, प्रमोद कुमार शर्मा, संजू हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed