{"_id":"68b369071d1fad641a073b0c","slug":"five-arrested-including-uncle-and-nephew-who-withdrew-cash-by-inserting-plastic-leaf-in-atm-agra-news-c-25-1-agr1034-854848-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एटीएम से कैश निकालने वाले मामा-भांजे सहित पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एटीएम से कैश निकालने वाले मामा-भांजे सहित पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। प्रतापगढ़ और कासगंज का गिरोह एटीएम में कैश निकालने वाली जगह पर प्लास्टिक की पत्ती फंसा कर ग्राहकों के रुपये निकाल लेता था। गिरोह ने 15 दिन पहले केनरा बैंक के एटीएम में छेड़छाड़ की थी। कमला नगर थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया है। आरोपी उन एटीएम को निशाना बनाते थे, जहां पर गार्ड नहीं होते थे और डाइबोल्ड कंपनी की मशीन लगी होती थी। आरोपियों में मामा-भांजे भी शामिल हैं।
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि 14 और 15 अगस्त को कमला नगर स्थित केनरा बैंक की मुख्य शाखा के एटीएम के कैश निकासी वाली जगह पर पत्ती लगाकर अवैध तरीके से ग्राहकों की रकम पार करने का मामला सामने आया था। इस संबंध में दो केस दर्ज किए गए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुराग मिल गए। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो आरोपी मामा-भांजे हैं। उन्होंने बताया कि यह गिरोह ग्राहक के जाने पर एटीएम से रकम निकालता था। कई एटीएम में रकम बाहर नहीं आने पर वापस लौट जाती है और मैसेज भी ग्राहक को मिल जाता है। डाईबोल्ड कंपनी के एटीएम में ऐसा नहीं होता है। गिरोह भी ऐसे ही एटीएम में वारदात करता था। एटीएम में प्लास्टिक की पत्ती लगा देते हैं, जिससे रकम निकालने पर पैसे अन्दर ही फंसे रहते थे। जब ग्राहक एटीएम से चला जाता था, तब आरोपी पत्ती हटाकर रकम निकाल लेते थे। कार से अलग-अलग स्थानों पर जाकर वारदात करते थे।
इनकी हुई गिरफ्तारी
प्रतापगढ़ निवासी मेहताब हसन, जितेन्द्र सिंह उर्फ धीरू, रियाज अहमद, इमरान और कासगंज निवासी बादल सोलंकी को जनक पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। जितेंद्र और बादल मामा भांजे हैं। आरोपियों से 12,110 रुपए, चार मोबाइल, एक तमंचा, छह डेबिट कार्ड, दो प्लास्टिक की पत्ती, नौ काली प्लास्टिक की पत्ती आदि सामान बरामद हुआ है।