{"_id":"6297c8d0cdb07776b14a281c","slug":"five-arrested-including-accused-of-theft-agra-news-agr535440759","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोपी समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के आरोपी समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। डौकी पुलिस ने मंगलवार की रात चोरी करने के एक आरोपी और चोरी के जेवर खरीदने वाले चार स्वर्णकारों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 9500 रुपये भी बरामद किए गए हैं।
थानाध्यक्ष डौकी बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम सूचना मिली थी कि डौकी निवासी नवनीत कपूर के मकान में अप्रैल को चोरी करने वाला एक आरोपी वाजिदपुर पुल पर अपने साथियों से मिलने जा रहा है। इस पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जबकि उसके साथी भाग निकले। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम अरविंद निवासी मालीपट्टी थाना बसई मोहम्मदपुर, फिरोजाबाद बताया। तलाशी लेने पर 9500 रुपये बरामद हुए। फरार साथी का नाम कंचन बताया। करीब एक महीने पहले डौकी में एक मकान से चोरी करना कबूल किया।
बताया कि चोरी में कल्याण, सत्य प्रकाश उर्फ सत्ता, राजकुमार उर्फ चोटी, शिलाजीत उर्फ मौदा , कंचन और नंदा शामिल थे। चोरी के जेवर स्वर्णकार सत्य प्रकाश उर्फ लाला निवासी फतेहाबाद, हरप्रसाद और उसके पुत्र साहब सिंह निवासी मल्लाह टोला फतेहाबाद, कृष्णा वर्मा निवासी गढ़ी तिवारी थाना मोहम्मदपुर, फिरोजाबाद को 4.50 लाख रुपये में बेचे थे। चोरी किए गए जेवर में से कुछ जेवर कल्यान, सत्य प्रकाश, शिलाजीत, राजकुमार और कंचन व नंदा ने कहीं छुपा रखे हैं। पुलिस ने अरविंद से मिली जानकारी पर चारों स्वर्णकारों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।