फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five arrest for hooting for pakistan

पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी पर पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Jul 2021 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
five arrest for hooting for pakistan
आगरा। समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी पर थाना नाई की मंडी में पांच नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने पांचों आरोपियों पंकज, चंद्रप्रकाश, दीपक , आरिफ और मधुकर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। अन्य आरोपियों को चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस मामले में थाना नाई की मंडी के एसआई विकास राना ने मुकदमा दर्ज कराया है। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन मार्ग होते हुए समाजवादी पार्टी का जुलूस तहसील सदर की ओर जा रहा था। जुलूस में पाकिस्तान समर्थित नारे लगाए गए। इसका एक वीडियो सामने आया था। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसकी जानकारी पर पुलिस ने जांच की। सुल्तानगंज पुलिया निवासी पंकज सिंह, चंद्रप्रकाश, दीपक वाल्मीकि, आरिफ खान और मधुकर सिंह को नामजद किया गया। वहीं 20-25 अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को नामजद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना नाई की मंडी के प्रभारी निरीक्षक शाह नजर अहमद ने बताया कि मुकदमा धारा 147, 188, 269, 270, 153-बी, 505(2), 120 बी, महामारी अधिनियम 3-4 में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में न्यायिक रिमांड स्वीकृत होने के बाद आरोपियों की ओर से जमानत प्रार्थनापत्र दिया गया। इस पर उनकी जमानत स्वीकार कर ली गई। उनको रिहा कर दिया गया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों को वीडियो के माध्यम से चिह्नित किया जा रहा है। विवेचना पूरी होने पर केस में चार्जशीट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed