फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five accused arrested for fraud in the name of loan in mathura

मथुरा में पांच जालसाज गिरफ्तार: लोन का झांसा देकर करते थे ठगी, युवतियों से कराते थे फोन कॉल

Thu, 03 Feb 2022 11:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Feb 2022 11:12 PM IST
सार

ठगी करने वाले गैंग ने मथुरा के गोवर्धन चौराहा स्थित अपार्टमेंट के एक फ्लैट में दफ्तर बना रखा था। जहां एसटीएफ ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गैंग में तीन युवतियां भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Five accused arrested for fraud in the name of loan in mathura
ठगी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन चौराहा स्थित फ्लैट में सस्ती ब्याज दर पर लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वालों ने ऑफिस खोला था। एसटीएफ ने दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सरगना कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम कराते थे। लोन की फाइल पास कराने के लिए कमीशन के रूप में रकम जमा कराते थे। इसके बाद फोन बंद कर लेते थे।

विज्ञापन


एसटीएफ आगरा यूनिट के मुताबिक, आगरा में लोन के नाम पर ठगी करने वाले तीन गैंग पकड़े जा चुके हैं। अब फिर से इसी तरह से ठगी करने वालों की जानकारी मिली थी। गैंग ने अपना ठिकाना मथुरा के गोवर्धन चौराहा स्थित राधा वेली टॉवर के पास निर्मला अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 105 में बनाया था। 
विज्ञापन


बुधवार को एसटीएफ ने दबिश दी। फ्लैट में एक ऑफिस चल रहा था। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वह एक साल से लोगों को ठग रहे थे। गैंग में तीन युवतियां भी शामिल हैं। टीम उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी

- कुलदीप यादव उर्फ आलोक उर्फ रेनू निवासी सुल्तानपुरी, सी ब्लॉक, दिल्ली।
- नीतेश कुमार निवासी गांव भोजपुर, पिलुआ, एटा।
- पंकज यादव निवासी मारहरा, एटा।
- अमन निवासी तेलीपाड़ा, लोहामंडी।
- आकाश निवासी सेक्टर छह-सी, जगदीशपुरा।

यह हुई बरामदगी

आरोपियों से आठ मोबाइल, आठ आधार कार्ड, दो पेन कार्ड, छह एटीएम और क्रेडिट कार्ड, एक वोटर कार्ड, एक फाइल यूनाइटेड फाइनेंसियल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की, चार प्राइमरी एप्रूवल लोन फाइल, दो चेक बुक, 23 चेक अलग-अलग बैंक, एक सिम कार्ड और 5200 रुपये बरामद किए गए।

पुलिस से बचने के लिए युवतियों से वर्क फ्रॉम होम

एसटीएफ की पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि उसके पार्टनर नीतेश और पंकज यादव हैं। लोगों के बैंक खाते, मोबाइल नंबर और अन्य डाटा आकाश और अमन उपलब्ध कराते थे। उनके गैंग ने तीन युवती अनन्या, फिजा और मोनिका भी हैं। वह कॉल करने के लिए युवतियों को उपलब्ध कराती थीं। युवतियों को 15 दिन का प्रशिक्षण देकर वर्क फ्राम होम कराते थे, जिससे पकड़े जाने का भय नहीं रहता था। 

कर्मचारी युवती लोगों को कॉल करके सस्ते दर पर लोन का झांसा देती थी। जो लोग लोन लेने की कहते थे, उन्हें व्हाट्सएप पर लोन की फाइल और चेक की कॉपी भेजती थी। इसके बाद फाइल कुलदीप आदि को देती थीं। वो लोगों से फाइल चार्ज के रूप में रकम जमा करा लेते थे। कुछ दिन बाद नंबर बंद कर लिया जाता था। आरोपियों के खिलाफ रेंज साइबर थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed