फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   First wife stopped husband's second marriage

पहली पत्नी ने रुकवाई पति की दूसरी शादी

Sun, 06 Nov 2022 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
First wife stopped husband's second marriage
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के तहत शुक्रवार की देर रात बरात में उस समय हंगामा हो गया जब दूल्हा बने व्यक्ति की पहली पत्नी ने आकर बरात चढ़ाने का विरोध करते हुए शादी रोकने को कहा। महिला के साथ उसके परिवार के लोग भी आए थे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के होश उड़ गए। पुलिस दूल्हे को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन

कुछ देर तक बरात में अफरातफरी मची रही। इसके बाद दूल्हा पक्ष के साथ वधू पक्ष के लोग एकत्रित हुए। पुलिस के सामने दोनों पक्ष इस बात पर राजी हो गए कि पहले न्यायालय से तलाक का मामला निस्तारित होगा इसके बाद ही शादी की जाएगी। समझौते के बाद मामला निपट सका। बताया गया कि दूल्हा बने पंकज निवासी एटा का विवाह वर्ष 2014 में हुआ था। 2017 में पत्नी की ओर से दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया। पत्नी का आरोप है कि उसका पति नशे में मारपीट करता था। पत्नी उससे अलग अपने मायके में रह रही है। इस बात का फायदा उठाते हुए युवक पंकज ने दूसरी शादी करने का निर्णय लिया। पहली पत्नी को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह पथरे की गांव पहुंच गई। बरात और शादी रुकवा दी।
विज्ञापन

पथरेकी गांव में दूसरी शादी होने की जानकारी मिली। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बरात रुकवा कर दूल्हा को हिरासत में लिया। बाद में दोनों पक्षों में तलाक के बाद शादी करने पर सहमति बनी है। कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। दूल्हे को रिहा कर दिया गया है।- अवनीश कुमार , इंस्पेक्टर क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed