फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   first scrapping centre of State started in Agra

Agra News: प्रदेश का पहला स्क्रैपिंग सेंटर आगरा में शुरू, हर साल कटेंगे 66 हजार वाहन, प्रदूषण का ग्राफ कम होगा

Thu, 22 Jun 2023 10:25 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Jun 2023 10:25 AM IST
सार

प्रदेश का पहला स्क्रैपिंग सेंटर आगरा में शुरू किया गया है। यहां हर साल 66 हजार वाहन काटने का लक्ष्य रखा गया है। इससे प्रदूषण के ग्राफ में कमी आएगी। 

विज्ञापन
first scrapping centre of State started in Agra
स्क्रैप सेंटर पर कटने के बाद बने कार के बंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रदेश के पहले रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग सेंटर का शुभारंभ बुधवार को नुनिहाई-शाहदरा मार्ग पर हुआ। यहां पर किसी भी राज्य या जिले के पुराने वाहन स्क्रैप हो सकेंगे। एक साल में करीब 66 हजार वाहन स्क्रैप करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


स्क्रैप सेंटर पर वाहन लेकर सीधे पहुंचना होगा। उसके बाद वाहन के कागजों की ऑनलाइन जांच होगी। फिर वाहन को स्क्रैप सेंटर के अंदर भेज दिया जाएगा। यहां पर वाहन का सबसे पहले कुल वजन लिया जाएगा। उसके बाद हर पार्ट को नौ स्टेप में अलग-अलग किया जाएगा। सबसे आखिरी में वेलिंग मशीन से वाहन को समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई
विज्ञापन
विज्ञापन


वी वेंचर्स स्क्रैपिंग सेंटर की मैनेजिंग डायरेक्टर तन्वी जैन ने बताया कि लग्जरी लाइफ के साथ शुद्ध हवा का होना भी आवश्यक है। पुराने वाहनों के स्क्रैप होने से प्रदूषण का ग्राफ कम होगा। उसी उद्देश्य से सेंटर खोला है। यहां पर हर राज्य और जिले के 15 साल पुराने या उससे पहले के वाहन मशीनों से स्क्रैप किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed