{"_id":"61da4d8146a3e9359b5449e3","slug":"first-phase-election-in-up-up-vidhansabha-election-date-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: सुर्खियों में रहेगी कान्हा की नगरी, पहले चरण में इन सीटों पर मतदान, पढ़िए विधानसभाओं का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: सुर्खियों में रहेगी कान्हा की नगरी, पहले चरण में इन सीटों पर मतदान, पढ़िए विधानसभाओं का आंकड़ा
Sun, 09 Jan 2022 08:20 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 09 Jan 2022 08:20 AM IST
सार
मथुरा जनपद की पांच विधानसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया बस कुछ दिन में शुरू हो जाएगी। चुनाव प्रथम चरण में होने के कारण प्रचार के लिए प्रत्याशियों को एक माह का वक्त मिलेगा।
विज्ञापन
मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की आचार संहिता जारी होते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मथुरा जनपद की पांच विधानसभाओं के लिए पहले चरण में मतदान होना है, टिकट के दावेदारों ने दिल्ली-लखनऊ की दौड़ लगा दी है। जिला प्रशासन की चुनावी तैयारियों में भी तेजी आ गई है। 10 फरवरी को जनपद में 18.71 लाख मतदाता 2219 बूथों पर मतदान करेंगे।
आचार संहिता लागू
शनिवार को जारी आचार संहिता ने राजनीति से जुड़े लोगों में एक बार फिर हलचल मचा दी। मथुरा जनपद को पहले चरण में शामिल करने के कारण यहां राजनीति से जुड़े लोगों में करंट दौड़ गया है। प्रथम चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है, इसलिए नामांकन की प्रक्रिया 14 जनवरी से शुरू हो जाएगी। इसमें सिर्फ अब पांच दिन बाकी है। ऐसे में चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में संभावित प्रत्याशी जुट गए हैं। हालांकि अब तक किसी भी दल ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। जनपद को चुनाव प्रचार के लिए एक माह का वक्त मिल रहा है।
मथुरा में पांच विधानसभाएं
जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत चहल के अनुसार जनपद की पांच विधानसभाओं में 2219 बूथों पर 18.71 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 10.05 लाख पुरुष और 8.65 लाख महिला मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनावी व्यवस्थाओं के लिए अफसरों ने भी भाग दौड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विधानसभाओं का आंकड़ा...
छाता, मतदाता 363749, मतदान केंद्र 189, बूथ 407
मांट-मतदाता 343728, मतदान केंद्र 302, बूथ 449
गोवर्धन-मतदाता-331981, मतदान केंद्र 208, बूथ 398
मथुरा-मतदाता 458405, मतदान केंद्र 118, बूथ 102
बलदेव-मतदाता 373521, मतदान केंद्र 287, बूथ 473