{"_id":"6a07554997d686c609045a05","slug":"first-metro-corridor-in-agra-will-be-completed-by-december-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: सिकंदरा तक बिछाई जा रही विद्युत लाइन, जानें कब से कर सकेंगे सफर; दूसरे काॅरिडोर पर भी कार्य तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: सिकंदरा तक बिछाई जा रही विद्युत लाइन, जानें कब से कर सकेंगे सफर; दूसरे काॅरिडोर पर भी कार्य तेज
Fri, 15 May 2026 10:55 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 15 May 2026 10:55 PM IST
सार
मेट्रो के महर्षिपुरम स्थित विद्युत केंद्र से विद्युत लाइन बिछाई जा रही है। जून तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। इससे मेट्रो ट्रेन संचालन के लिए विद्युत की आपूर्ति होगी। अक्तूबर से आईएसबीटी से सिकंदरा तक ट्रायल होंगे और दिसंबर में ये पहला कॉरिडोर पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने गुरु का ताल और सिकंदरा तक विद्युत लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। महीने भर में यह कार्य पूरा हो जाएगा। अक्तूबर से ट्रायल और दिसंबर में सिकंदरा तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। इससे लोगों के लिए यातायात की बड़ी सुविधा हो जाएगी।
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 14 किमी है और 13 स्टेशन हैं। अभी तक ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन चल रही है। मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो ट्रेन अगले महीने चलने लगेगी। इसके लिए ट्रायल चल रहे हैं। इसके अगले दो स्टेशन गुरु का ताल और सिकंदरा तक ट्रैक बन गया है। स्टेशन बनाने का कार्य चल रहा है। 3 महीने में यह भी बन जाएंगे।
इन दोनों स्टेशनों के लिए मेट्रो के महर्षिपुरम स्थित विद्युत केंद्र से विद्युत लाइन बिछाई जा रही है। जून तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। इससे मेट्रो ट्रेन संचालन के लिए विद्युत की आपूर्ति होगी। अक्तूबर से आईएसबीटी से सिकंदरा तक ट्रायल होंगे और दिसंबर में ये पहला कॉरिडोर पूरा हो जाएगा। लोग ताज पूर्वी से सिकंदरा तक मेट्रो से सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
दूसरे कॉरिडोर का भी निर्माण कार्य किया तेज
उप महाप्रबंधक ने बताया के दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसमें 14 स्टेशन है और इसकी दूरी करीब 16 किमी है। कैंट से आगरा कॉलेज तक भी दिसंबर तक मेट्रो चलने लगेगी, अक्तूबर में इसका भी ट्रायल होगा। आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक ट्रैक बन रहा है। रामबाग से शाहदरा चुंगी तक पिलर बनाए जा रहे हैं, इसके लिए मशीन खुदाई कर रही है।