{"_id":"61017a218ebc3e092c622531","slug":"first-kidnapped-drama-then-killed-the-young-man-agra-news-agr501561545","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले अपहरण का रचा नाटक, फिर कर दी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले अपहरण का रचा नाटक, फिर कर दी युवक की हत्या
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! पकड़े गए आरोपी जुवैर से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। दक्षिण थाना पुलिस ने मोहल्ला राजपूताना निवासी जुबैर अपहरणकांड का खुलासा कर दिया। जुबैर ने कर्जदारों से बचने के लिए खुद के अपहरण की कहानी रचकर औरंगाबाद स्थित फैक्टरी में काम लगा लिया। इसके बाद खुद को मृत घोषित करने के लिए उसने औरंगाबाद निवासी युवक की हत्या कर शव के चेहरे को तेजाब से जलाकर कुएं में फेंक दिया। शव के पास जुबैर ने अपनी डायरी, कपड़े और अन्य सामान फेंका था। थाना दक्षिण पुलिस ने जुबैर को रेलवे स्टेशन से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि जुबैर पुत्र जाकिर दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला राजपूताना का रहने वाला है। आठ मई को वह घर से दिल्ली के लिए निकला था। जुबैर पर करीब 25 लाख रुपये कर्ज है। कर्जदारों से बचने के लिए उसने खुद के अपहरण का नाटक रचा। आगरा में अपनी दोनों सिमों को तोड़कर नोएडा होता हुआ दिल्ली पहुंचा। यहां कुछ दिन रुककर महाराष्ट्र के औरंगाबाद पहुंचा। यहां जुबैर की सलीम नामक युवक से दोस्ती हो गई। सलीम एक फैक्टरी में लेबर की ठेकेदारी करता है। सलीम का फैक्टरी में काम करने वाले सुधाकर नामक युवक से रुपये को लेकर विवाद था। इस दौरान जुबैर ने सलीम से कहा कि वह अपनी हत्या की साजिश रचना चाहता है, जिससे वह अपने जीवन की शुरुआत फिर से कर सके। इस पर सलीम से जुबैर के साथ मिलकर सुधाकर की हत्या की साजिश रची। विगत तीन जुलाई को जुबैर और सलीम ने सुधाकर की हत्या की और शव की पहचान छुपाने को उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया। धर्म छुुपाने के लिए गुप्तांग काटकर शव कुएं में फेंक दिया। हत्या के बाद जुबैर ने अपने कपड़े, डायरी और बैग शव के पास ही फेंक दिए थे। हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस को जुबैर पर शक हुआ तो वह वहां से भागकर मंगलवार रात फिरोजाबाद आ गया। उसे रेलवे स्टेशन से थाना दक्षिण पुलिस ने गिरफ्तार कर किया तो उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।
आरोपी को औरंगाबाद ले गई पुलिस
आरोपी जुबैर की गिरफ्तारी की सूचना पर औरंगाबाद पुलिस बुधवार को फिरोजाबाद पहुंची। पुलिस अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत करा आरोपी जुबैर को अपने साथ ले गई, जिससे सुधाकर हत्याकांड से जुड़े अन्य सवालों के जबाब भी तलाशे जा सकें।
विज्ञापन
दक्षिण थाने में दर्ज थी गुमशुदगी
एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि जुबैर आठ मई को लापता था। नौ मई की सुबह चार बजे उसकी अपने भाई से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद जुबैर ने परिजनों से कोई संपर्क नहीं किया। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए दक्षिण थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।