{"_id":"6af144e7915744b67809f7a8","slug":"firozabad-women-worship-syau-mata-after-diwali-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दिवाली के बाद स्याऊ माता की पूजा, बच्चों की लंबी उम्र की कामना; मंगल गीतों से गूंजे मोहल्ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दिवाली के बाद स्याऊ माता की पूजा, बच्चों की लंबी उम्र की कामना; मंगल गीतों से गूंजे मोहल्ले
Mon, 09 Nov 2026 09:28 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 09 Nov 2026 09:28 AM IST
सार
फिरोजाबाद के खैरगढ़ कस्बे में दिवाली के अगले दिन महिलाओं ने बच्चों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए स्याऊ माता की पूजा-अर्चना की। गोबर से माता की स्थापना कर दीप जलाए गए और महिलाओं ने सामूहिक रूप से मंगल गीत गाकर आरती उतारी।
विज्ञापन
स्याऊ माता की पूजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के कस्बा खैरगढ़ में दिवाली के पावन पर्व के बाद, महिलाओं ने अपने बच्चों के मंगलमय भविष्य की कामना के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। दिवाली के अगले दिन, प्रातः काल उठकर महिलाओं ने गोबर से स्याऊ माता की स्थापना की और सामूहिक रूप से मंगल गीत गाते हुए पूजा-अर्चना की।
इस अनूठी परंपरा के अनुसार, महिलाएं दिवाली की रात बीतने के बाद सुबह जल्दी उठकर, बिना घर की सफाई किए, सीधे स्याऊ माता की पूजा करती हैं। गोबर से माता की प्रतिमा स्थापित की जाती है। इसके बाद, महिलाएं समूह में बैठकर दीप प्रज्वलित करती हैं, मंगल गीत गाती हैं और बारी-बारी से पूजा करती हैं। पूजा के दौरान मिठाई का भोग लगाया जाता है और लंबी आयु की कामना की जाती है। पूजा के समापन पर आरती उतारी जाती है और प्रसाद वितरण किया जाता है।
महिलाओं का कहना है कि यह पूजा विशेष रूप से छोटे और बड़े बच्चों के कल्याण और मंगल कामना के लिए की जाती है। इस परंपरा के माध्यम से वे अपनी संतान के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना करती हैं।