फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firozabad three killed in thunderstorm

आंधी-बारिश से फिर तबाही, लेंटर की शटरिंग गिरने से तीन लोगों की मौत

Sat, 19 May 2018 09:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 19 May 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
firozabad three killed in thunderstorm
घटनास्थल पर एकत्र ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में शनिवार शाम को आई तेज आंधी और बारिश ने फिर कहर ढहाया। गांव कुतुकपुर चनौरा में लेंटर गिरने से दो बिजली मिस्त्री सहित तीन की मौत हो गई। किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन


शनिवार को शाम करीब पांच बजे अचानक धूल भरी आंधी के साथ बारिश ने मौसम बदल दिया। आंधी-बारिश में तबाही का मंजर देखने को मिला। कई जगह पेड और बिजली के पोल गिर गए। 
विज्ञापन


थाना रामगढ़ के ग्राम कुतुकपुर चनौरा सौदान सिंह दिवाकर के मकान का लेंटर डालने की तैयारी चल रही थी। तेज आंधी के कारण मकान से लेंटर की शटरिंग काफी तेज आवाज के साथ भर-भरा कर गिर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला समेत तीन की मौत

firozabad three killed in thunderstorm
आंधी में मौत - फोटो : अमर उजाला
शटरिंग गिरने के कारण ऊपर बिजली का तार डालने का ही काम कर रहे टापा खुर्द निवासी विनोद कुमार (40), महावीर सिंह (45) एवं सौदान की पत्नी सोनकली (40) एवं उसकी बेटी नंदनी दिवाकर (13) नीचे दब गई। 

लैंटर के गिरते ही आस-पास के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने खुद ही शटरिंग के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों को बाहर निकालकर उपचार को जिला अस्पताल भिजवाया। इसमें चिकित्सक ने विनोद, सोनकली एवं महावीर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल नंदनी को उपचार के लिए प्राइवेट ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। 

हादसे की जानकारी होने पर ही शहर विधायक मनीष असीजा, एसएसपी राहुल यादवेंदु एवं एसडीएम सदर संगमलाल यादव, सीओ सिटी डॉ.अरुण कुमार सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल बालिका का हाल जानने के साथ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  

firozabad three killed in thunderstorm
अस्पताल में भर्ती घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला
वहीं तेज आंधी और बारिश में जिले की विद्युत व्यवस्था डगमगा गई। जिससे शहर व देहात क्षेत्र में देर रात तक सप्लाई बाधित रही। ब्रेकडाउन ठीक करने को टीमें देर रात तक पेट्रोलिंग करती रहीं।  

जिले के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ साथ लगभग पौने घंटे तेज बरसात हुई। बरसात के कारण दलहन व हरी सब्जियों के अतिरिक्त तरबूज व खरबूजा की फसल करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। 

किसानों के अनुसार दलहन की फसल खास तौर पर उड़द व मूंग की फसल में जहां पीला मौजेक नामक बीमारी की आशंका है। वहीं मूंगफली व हरी सब्जियों में पत्ती भेदक कीट लगने की आशंका बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed