फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Suicide Case: Wife and Alleged Lover Arrested for Abetment

शादी के 17 साल बाद बेवफा हुई पत्नी: घर छोड़ प्रेमी संग गई, फिर की ऐसी हरकत, पति ने दे दी जान; दोनों गिरफ्तार

Wed, 15 Apr 2026 11:37 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 15 Apr 2026 11:37 AM IST
सार

फिरोजाबाद में पति की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि दोनों की प्रताड़ना और धमकियों से परेशान होकर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Firozabad Suicide Case: Wife and Alleged Lover Arrested for Abetment
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र के नगला सिंघी पुलिस ने रविंद्र आत्महत्या मामले में मंगलवार को गांव धीरपुरा के निकट से मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

थाना प्रभारी पारुल मिश्रा ने बताया कि गढ़ी भाऊ निवासी रविंद्र की आत्महत्या के मामले में मुखबिर की सूचना पर मृतक की पत्नी गौरी और उसके कथित प्रेमी अरविंद को धर दबोचा। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। बता दें कि गढ़ी भाऊ निवासी भीकम सिंह के पुत्र रविंद्र की शादी 17 साल पहले फिरोजाबाद के ढोलपुरा निवासी गौरी के साथ हुई थी। कुछ समय पहले गौरी का संपर्क धीरपुरा निवासी अरविंद से हुआ और दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीती 6 अप्रैल को गौरी अपने पति रविंद्र को छोड़कर प्रेमी अरविंद के साथ चली गई थी। इस घटना से रविंद्र मानसिक रूप से काफी टूट गया था। रविंद्र ने अपनी पत्नी के घर छोड़कर जाने की तहरीर थाने में दी, तो मामला सुलझने के बजाय और बिगड़ गया। इसके बाद पत्नी गौरी, उसका प्रेमी अरविंद और अरविंद के भाई पुष्पेंद्र व बृजेश उसे लगातार धमकियां देने लगे और प्रताड़ित करने लगे। 
विज्ञापन

लगातार प्रताड़ना से तंग रविंद्र ने सोमवार सुबह गांव के पास ही एक खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। मृतक के पिता भीकम सिंह ने बेटे की पत्नी गौरी, उसके प्रेमी अरविंद, और अरविंद के भाई पुष्पेंद्र व बृजेश के विरुद्ध प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed