{"_id":"5ddd53a68ebc3e54f65bd88b","slug":"firozabad-s-soldier-died-in-road-accident-in-jhunjhunun-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला से ड्यूटी पर वापस जा रहे सैनिक की मौत, राजस्थान के झुंझुनू में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला से ड्यूटी पर वापस जा रहे सैनिक की मौत, राजस्थान के झुंझुनू में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार
Wed, 27 Nov 2019 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
सैनिक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के नागौर जिले के झुंझुनू में सोमवार की रात हुए सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद के रहने वाले सैनिक की मौत हो गई। वो दो दिन की छुट्टी के बाद कार से वापस जा रहा था। सैनिक की राजस्थान के जैसलमेर में तैनाती थी।
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव छितरई निवासी वेदप्रकाश उर्फ गुड्डा 32 पुत्र लक्ष्मण सिंह फौज में थे। वर्तमान में उनकी तैनाती राजस्थान के जैसलमेर में थी। वो रविवार को छुट्टी लेकर गांव आए थे। सोमवार सुबह 11.30 बजे करीब वो कार से वापस जैसलमेर जा रहे थे।
आगरा से उनका एक फौजी साथी भी साथ गया था। परिजनों के मुताबिक सोमवार रात करीब एक बजे नागौर जिले के झुंझुनूं में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में वेदप्रकाश की मौत हो गयी। मंगलवार को हादसे की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
वेदप्रकाश 14 साल पहले फौज में भर्ती हुआ था। करीब 10 माह पूर्व वो साउथ अफ्रीका से कमांडो की ट्रेनिंग करके वापस लौटा था। मृतक के दो बच्चे जिनमें एक बेटी और बेटा है। सैनिक की मौत के बाद पत्नी और बच्चों को रो रोकर बुरा हाल हो गया।