{"_id":"5f11297b06731b43344c7c4c","slug":"firozabad-road-accident-news-two-died-in-truck-and-xuv-crash","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में हादसों की सुबहः एसयूवी कार और ट्रक की भिड़ंत दो की मौत, बस ट्रक से टकराई कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में हादसों की सुबहः एसयूवी कार और ट्रक की भिड़ंत दो की मौत, बस ट्रक से टकराई कई घायल
Fri, 17 Jul 2020 10:01 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
मृतक हरिमोहन और देशराज के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्थडे पार्टी में से सिरसागंज आ रही एक्सयूवी थाना क्षेत्र अंतर्गत नोशहरा पुल के समीप ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे बालू से भरे ट्रक में घुस गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी होने पर मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव सुम्मेरपुर निवासी हरीमोहन (28) पुत्र रामवीर सिंह गांव के ही देशराज (22) पुत्र अमर सिंह, गोविंद (18) पुत्र भगवान सिंह व शीलेंद्र पुत्र श्याम सिंह निवासी धातरी के साथ देर रात फिरोजाबाद एक बर्थडे पार्टी में भाग लेने गए थे। रात करीब दो बजे पार्टी से घर लौट रहे थे। जब उनकी कार शिकोहाबाद नौशहरा के समीप पहुंची, तभी सामने से तेज गति से आ रहे बालू से भरे ट्रक में घुस गई।
हादसा इतना भीषण था कि आसपास के लोग गहरी नींद से जाग गए। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़ कर भाग गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकाल कर अस्पताल भेजा। इसके बाद क्रेन मंगा कर कार और ट्रक को हाईवे से हटा कर जाम खुलवाया।

संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद हरीमोहन (28) को मृत घोषित कर दिया, जबकि उक्त तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। फिरोजाबाद जाते समय देशराज (22) ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर चीखपुकार करते हुए परिजन अस्पताल पहुंच गए। घायलों के परिजन गोविंद और शीलेंद्र को प्राइवेट अस्पताल आगरा ले गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों के सौंप दिए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
शिकोहाबाद। हादसे में मृत हरीमोहन और देशराज के चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। हरीमोहन पर तीन बच्चे छोटू, कन्हीं और एक बेटी वहीं देशराज पर छह माह की बेटी अर्पन है। इन बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। वहीं हरीमोहन की पत्नी विनीता के कंधे पर अब इन छोटे तीन बच्चों की जिम्मेदारी आ गई है।
वहीं देशराज की पत्नी अमरवती इस नन्हीं सी जान के साथ अपना जीवन किसके सहारे काटेगी। परिजनों ने बताया कि हरीमोहन दो भाइयों में छोटा था जबकि देशराज तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई दीनदयाल और शशीकांत पिता के साथ खेती में सहयोग करते हैं।

एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शिकोहाबाद। सुम्मेरपुर में एक साथ दो युवकों की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया। शुक्रवार शाम जब पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव गांव पहुंचे तो परिजनों की चीख-पुकार से सन्नाटा टूट गया।
युवकों की मौत के शोक में पूरे गांव में चूल्हे नहीं जले। मृतक युवकों के छोटे-छोटे बच्चों को देख कर हर किसी की आंखें नम थी। देशराज की बेटी ने तो अभी सही तरीके से पिता का चेहरा भी नहीं देख पाया था, कि भगवान ने उसके पिता को हमेशा के लिए जुदा कर दिया।
गाड़ी में मिली बीयर की केन
हादसे के दौरान कार सवार सभी युवक गर्मी की वजह से शर्ट उतारकर बैठे हुए थे। उनकी कार में बीयर की केन मिली थी। जिससे कयाश लगाया जा रहा है कि युवकों ने पार्टी में बीयर भी पी थी।

वहीं दूसरा हादसा फिरोजाबाद-थाना मक्खनपुर क्षेत्र सांती कट के पास हुआ। नए बाईपास के पास दिल्ली नागलोई से चली एक डबल डेकर बस खड़े ट्रक से टकरा गई। बस में सवार पति-पत्नी जो दिल्ली से सवार हुये थे घायल हो गये, उनके साथ उनकी एक सात वर्षीय बच्ची भी घायल हो गयी। सभी को एनएचएआई एम्बुलेंस द्वारा उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया।
बताया गया बस में करीब 15 से बीस सवारियां थीं। बाकी कॉमर्शियल सामान था। वहीं अन्य सवारियों को मामूली रूप से चोट आई है। घायल सवारियों के नाम ब्रजेश कुमार निवासी नगलाबाद दिल्ली और उनकी पत्नी गीता देवी व सात वर्षीय बच्ची काव्या है। तीनों हरियाणा के बाजूगढ़ अपने गांव जा रहे थे। बस छिबरामऊ मैनपुरी की तरफ जा रही थी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस द्वारा बाईपास से बस को हटवाने का कार्य किया जा रहा था।