{"_id":"5f38dad98ebc3e3cc2057178","slug":"firozabad-police-encounter-with-miscreantes-one-arrest-injured-bullelt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, कन्नौज का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, कन्नौज का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
Sun, 16 Aug 2020 04:32 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 16 Aug 2020 04:32 PM IST
सार
बदमाश के भागने के दौरान पैर में लगी गोली, घायल, पुलिस ने 32 बोर की पिस्टल और बाइक की बरामद
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद में थाना नारखी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पच्चीस हजार के इनामी नसीब उर्फ नसीर को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने के कारण उसे उपचार को जिला अस्पताल लाया गया।
पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल 32 बोर और कारतूस के साथ चोरी की अपाचे बाइक बरामद की है। पुलिस ने बाद में उसे जेल भेज दिया। बदमाश के ऊपर कन्नौज पुलिस के द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित है। उसके खिलाफ कई थानों में मुकदमें दर्ज हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी विनोद कुमार हमराही पुलिस बल के साथ बछगांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक अपाचे बाइक पर सवार होकर दो युवक निकले। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी को दौड़ा दिया। पुलिस की टीम ने पीछा किया तो गांव खेरिया के समीप जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव में फायरिंग की।

Trending Videos
इस दौरान एक बदमाश मौके से भाग गया। जबकि एक बदमाश पड़ा मिला। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम नसीब उर्फ नसीर बंजारा पुत्र भूरे खां निवासी जाटऊ नारखी बताया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल के साथ एक अपाचे चोरी की बाइक बरामद की है।
गोली लगने से घायल नसीब उर्फ नसीर को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। उपचार के बाद उसको जेल भेज दिया। एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र ने बताया कि नारखी पुलिस द्वारा मुठभेड़ में पकड़ा गया नसीब उर्फ नसीर शातिर बदमाश है।
उसके खिलाफ जिला कन्नौज की पुलिस द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित था। थाना जसराना के साथ ही आगरा के एत्मादपुर थाने में दर्ज मामले में फरार चल रहा था। एसपी सिटी ने कहा कि गिरफ्तार बदमाश को जेल भेजा है।