{"_id":"604dfcfa4b582d03f83e5bc7","slug":"firozabad-police-arrests-robbers-who-looted-with-farmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: एटीएम लूट की योजना बनाने से पहले पकड़े चार बदमाश, किसान से लूट का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: एटीएम लूट की योजना बनाने से पहले पकड़े चार बदमाश, किसान से लूट का खुलासा
Sun, 14 Mar 2021 05:40 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 14 Mar 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
लूट के खुलासे की जानकारी देते एसएसपी फिरोजाबाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओजी टीम और थाना खैरगढ़ पुलिस ने अंर्तजनपदीय लुटेरे गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इनके कब्जे से चार तमंचा, आठ कारतूस, दो बाइक बरामद की है। वहीं विगत दो मार्च को किसान से लूटी गई 90 हजार की रुपये की रकम भी बरामद की है। गिरोह हाथरस में पेट्रोल पंप और अलीगढ़ में एटीएम सेंटर को लूटने की तैयारी कर रहा था। टीम को एसएसपी ने 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि थाना खैरगढ़ क्षेत्र के बरौली निवासी किसान रामप्रकाश से दो मार्च को बाइक सवारों ने डेढ़ लाख रुपये लूटे थे। लूट की घटना के खुलासे के लिए एसपी देहात अखिलेश नारायन सिंह, सीओ शिकोहाबाद बल्देव सिंह खनेड़ा के निर्देशन में थानाध्यक्ष खैरगढ़ नरेंद्र शर्मा, एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह जुटे थे। 13 मार्च की रात साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि एसजीएम तिराहे पर लूटपाट करने वाले गिरोह कहीं वारदात को अंजाम देने जा रहा है।
एसओजी एवं थानाध्यक्ष खैरगढ़ टीम ने एसजीएम तिराहे पर बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों से तलाशी ली तो उनके कब्जे से किसान से लूट की 90 हजार रुपये की रकम, मोबाइल फोन, दो बाइक, चार तमंचा, सात जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम थाना नारखी के जशरथपुर निवासी मुकेश नट पुत्र छोटेलाल, शिवा पुत्र रजनीकांत शर्मा, नगला सलुआ निवासी अंकित यादव उर्फ ऐंकी पुत्र वीनेश यादव, आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के नगला सती निवासी जगमोहन उर्फ जग्गू नट पुत्र अजब सिंह नट बताया है। एसएसपी ने बताया कि मुकेश नट ने बताया कि वह विजयगढ़ सासनी रोड पर बने पेट्रोल पंप से पैसे ले जाने वाले व्यक्ति की रेकी की गई थी। वहां लूट की योजना थी।
मुकेश नट पहले भी जा चुका है जेल
एसएसपी ने बताया कि गिरोह का सरगना मुकेश नट पहले जेल जा चुका है। मुकेश नट बरहन निवासी एक अन्य एटीएम उखाड़ने के एक्सपर्ट के साथ अलीगढ़ में एटीएम लूटने की योजना बना रहा था। लेकिन योजना बनाने से पूर्व टीम ने गिरफ्तार कर लिया।