फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firozabad police arrested a badass in encounter

फिरोजाबाद में मुठभेड़, पुलिस अभिरक्षा से भागा बदमाश गिरफ्तार

Sat, 24 Mar 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 24 Mar 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
firozabad police arrested a badass in encounter
बदमाश को तलाशती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फिरोजाबाद में शुक्रवार को दिन में बदमाश और पुलिस के बीच गोलियां तड़तड़ाई। पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को पकड़ लिया। वह कोर्ट में पेशी के दौरान भाग गया था। 
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश को गोली लगी है। मुठभेड़ में एक सिपाही को छर्रे लगे हैं। इससे वह घायल हो गया है। पुलिस ने बदमाश और सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक सप्ताह पहले पुलिस अभिरक्षा से भागा बदमाश लालू यादव जसरना के मुस्तफाबाद में छिपा हुआ है। 

firozabad police arrested a badass in encounter
मुठभेड़ के दौरान फिरोजाबाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दबिश दी। पुलिस के मुताबिक तभी बदमाश की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की और गोली बदमाश लालू यादव को लगी। 

लालू को गोली लगने से वह कमजोर हो गया और पुलिस उसे गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई। वहीं फायरिंग के दौरान एसओजी का सिपाही राहुल यादव भी घायल हो गया। 

बता दें बदमाश गत 15 मार्च को कोर्ट में पेशी के दौरान भाग गया था। इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed