Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Police Arrest Two Agra Men in Encounter Over Chain Snatching, Both Shot in Legs

चेन लुटेरों को पुलिस ने घेरा: टूंडला में मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली; तमंचे और स्कूटी बरामद

Tue, 17 Nov 2026 11:13 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 17 Nov 2026 11:13 AM IST
सार

फिरोजाबाद के टूंडला में 22 अक्टूबर को महिला से चेन लूटने के मामले में पुलिस ने आगरा निवासी दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, जवाबी फायरिंग में दीपक और आसिफ के पैर में गोली लगी। उनके पास से तमंचे, कारतूस, नकदी और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई।
 

विज्ञापन
Firozabad Police Arrest Two Agra Men in Encounter Over Chain Snatching, Both Shot in Legs
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना टूंडला पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कार्रवाई बीती 22 अक्टूबर को कस्बा टूंडला में एक महिला के साथ हुई चेन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना के खुलासे के तहत की गई है।
विज्ञापन


एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि थाना टूंडला पुलिस और सर्विलांस टीम को सूचना मिली कि 22 अक्टूबर को चेन स्नैचिंग घटना से जुड़े दो संदिग्ध बेदी की पुलिया से राजा का ताल होते हुए टूंडला की तरफ किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में आ रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पुराना बाईपास रोड स्थित गेल गैस प्लांट के पास चेकिंग शुरू की। स्कूटी पर सवार दो संदिग्धों को जब रुकने का इशारा किया गया, तो वे हड़बड़ाहट में स्कूटी मोड़कर भागने लगे, जिससे उनकी स्कूटी फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल होकर गिर गए।
विज्ञापन


घायल बदमाशों की पहचान दीपक निवासी जगनेर रोड नरीपुरा, थाना शाहगंज, आगरा और आसिफ पुत्र साबिर निवासी गली नंबर 1 भीम नगर, हरीपुरा, थाना शाहगंज, आगरा के रूप में हुई है। पुलिस ने दीपक के पास से 11 हजार रुपये, 1 तमंचा, 1 कारतूस और 2 खोखा बरामद किए हैं। आसिफ के पास से 10,500 रुपये, 1 तमंचा, 1 कारतूस, 1 खोखा तथा घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी बरामद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। आरोपी दीपक के खिलाफ आगरा और फिरोजाबाद के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और जानलेवा हमले जैसे करीब 9 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, आरोपी आसिफ के खिलाफ भी पूर्व में आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed