फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Poisonous liquor Three Died Case: Action Against Abkari Department And Police Three Suspended

फिरोजाबाद में शराब पीने से तीन मौतों का मामला: आबकारी निरीक्षक सहित थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज

Wed, 18 Nov 2020 12:50 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 18 Nov 2020 12:50 PM IST
सार

  • शासन ने जिला आबकारी अधिकारी को हटा कर मुख्यालय से संबद्ध किया
  • आगरा के सहायक आबकारी आयुक्त को दिया जिले का चार्ज
  • एडीजी और आईजी जोन ने दिए अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश 

विज्ञापन
Firozabad Poisonous liquor Three Died Case: Action Against Abkari Department And Police Three Suspended
गांव में कैंप के दौरान थाना खैरगढ़ पुलिस के और आबकारी की टीम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जनपद के थाना खैरगढ़ के गांव शेखपुरा में शराब पीने के बाद तीन लोगों की मौत के मामले में शासन और प्रशासन की तरफ से बड़ी कार्रवाई की है। शराब जहरीली थी ऐसा माना जा रहा है। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने खैरगढ़ थाना प्रभारी, हलका इंचार्ज और बीट सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन



जिला आबकारी अधिकारी को हटा कर प्रयागराज मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक और चार आबकारी कांस्टेबल (सिपाही) निलंबित कर दिए हैं। आगरा के सहायक आबकारी आयुक्त को फिरोजाबाद का चार्ज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मंगलवार से शेखपुरा गांव में डेरा डाले हुए हैं। एडीजी और आईजी जोन आगरा ने पुलिस अधिकारियों के साथ बुधवार को पूरे मामले की समीक्षा की। 
विज्ञापन


मंगलवार को थाना खैरगढ़ के गांव शेखपुरा में शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले एक ग्रामीण की मौत 14 नवंबर को हो गई थी। ये मौते शराब पीने के बाद हुईं इसलिए यह तय माना जा रहा है कि शराब जहरीली थी। हालांकि शराब जहरीली होने की पुष्टि जिले के अधिकारियों ने बुधवार को भी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मौतों के बाद मंगलवार देर रात को शासन स्तर से सख्त कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग आगरा मंडल के संयुक्त आयुक्त रविशंकर पाठक ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी आरएस चौधरी को हटा कर प्रयागराज  मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक तृतीय (जसराना) आके सिंह को निलंबित कर दिया गया है। आबकारी सिपाही पवन कुमार, अमित कुमार, शिवेंद्र और सूरवी को भी निलंबित कर दिया गया है। इन लोगों द्वारा बरती गई लापरवाही के मामले में जांच की जा रही है। जिले का चार्ज सहायक आबकारी आयुक्त आगरा डीके गुप्ता को दिया गया है।

एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि पूरे मामले में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी खैरगढ़ मुस्तकीम अली, हलका इंचार्ज एसआई विजन सिंह और बीट के सिपाही संजीव कुमार को निलंबित कर दिया है। थाना उत्तर में तैनात एसएसआई नरेंद्र शर्मा को थाना खैरगढ़ का नया प्रभारी बनाया है। आगरा जोन के एडीजी अजय आनंद,आईजी ए सतीश गणेश ने एसपी सिटी कार्यालय पर बैठक करके अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed