फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad pharmaceutical firm grabbed lakhs of rupees from fifteen businessmen

UP: फिरोजाबाद की दवा फर्म ने 15 व्यापारियों को बनाया शिकार, हड़पे लाखों रुपये; मामला पहुंचा थाने

Thu, 09 Nov 2023 08:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Nov 2023 08:38 AM IST
सार

फिरोजाबाद की दवा फर्म ने 15 व्यापारियों को अपना शिकार बनाया। उनसे लाखों रुपये हड़पे। मामला थाने पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
Firozabad pharmaceutical firm grabbed lakhs of rupees from fifteen businessmen
थाना कोतवाली, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के कोतवाली थाना में फिरोजाबाद की दवा फर्म के निदेशकों के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज किया गया है। आरोप लगाया गया है कि फर्म ने कोतवाली बाजार के दवा व्यापारियों से लाखों की दवाएं खरीदीं। इसके बाद खुद को दिवालिया घोषित कर दिया। चेक दिए थे, जो बाउंस हो गए। अब फर्म ने व्यापारियों की रकम देने से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन
दवा व्यापारी कन्हैया लाल सिंघल की संत सिंह सूरी मार्केट, फुव्वारा में दुकान है। उन्होंने दर्ज कराए केस में बताया है कि उनसे मेडिएसेंस लाइफ ग्लू प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, छिंगामल, फिरोजाबाद के निदेशक दवाएं खरीदते थे। उन्होंने कुछ दिन तक दवाओं का भुगतान किया। बाद में रकम देना बंद कर दिया। अब आरोपियों पर उनकी फर्म के 12,08,404 रुपये बकाया हैं। वह रुपये मांगने पर धमकी दे रहे हैं। इस पर एसीपी कोतवाली को तहरीर दी। उन्होंने जांच के बाद केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एसीपी कोतवाली डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि फिरोजाबाद निवासी अरुण जैन, विवेक कुमार अग्रवाल, सुधीर कुमार अग्रवाल, जाकिर हुसैन, सचिन जैन, अनिल कुमार जैन, राहुल जैन, नितेश अग्रवाल और असलम परवेज को नामजद किया है। इसमें धन हड़पने और धमकी देने के आरोप हैं। आगरा के दवा व्यापारियों से दवा लेने के बाद आरोपियों ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया। इसके बाद दूसरे नाम से एक और फर्म बनाकर माल लेना शुरू कर दिया। मामले में साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित हैं 15 व्यापारी

आरोपियों पर पवन सिंघल के 6.21 लाख रुपये, संजय चौरसिया के 1.82 लाख, लालचंद के 7.40 लाख रुपये, पंकज अग्रवाल के 1.39 लाख रुपये, चंद्रप्रकाश के 80 हजार, गुरदीप सिंह के 66 हजार, मंजीत सिंह के 61 हजार, कंवलजीत सिंह के 1 लाख, आशीष शर्मा के 55 हजार रुपये, रोहताश कुमार सिंह के 36 हजार, इंदर पाल सिंह के 2.10 लाख, सतेंद्र नाथ अग्रवाल के 33 हजार, नकुल अग्रवाल के 20 हजार और आशीष कुमार दास की फर्म के 88 हजार बकाया हैं। वह माल की कीमत भी नहीं दे रहे हैं। मुकदमे में सभी दवा व्यापारियों की रकम का जिक्र किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed