फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firozabad news, tundla news, Students, admission form, admit card, Thakur Biri Singh Degree College.

बीरी सिंह महाविद्यालय प्रकरण : परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र व प्रवेश फॉर्म के लिए भटक रहे छात्र-छात्राएं

Thu, 15 Jul 2021 07:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
firozabad news, tundla news, Students,  admission form, admit card,  Thakur Biri Singh Degree College.
टूंडला। विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 24 जुलाई से शुरू होने जा रहीं हैं। परीक्षाओं के लिए प्रवेश-पत्र व एडमीशन के लिए फार्म लेने वाले छात्र-छात्राएं महाविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं, मगर टूंडला के ठाकुर बीरीसिंह डिग्री कालेज में इन छात्र-छात्राओं की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। कालेज के प्राचार्य के रिटायर्ड होने के 15 दिन बाद भी अभी तक दूसरे प्राचार्य ने चार्ज नहीं संभाला है।
विज्ञापन

ठाकुर बीरी सिंह डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. बहादुर सिंह विगत 30 जून को रिटायर्ड हो चुके हैं। पूर्व प्राचार्य ने कालेज की नवें नंबर प्रोफेसर नीरज कुमारी को चार्ज दे दिया था। वहीं दो दिन बाद कालेज के प्रशासक व डीएम ने प्रोफेसर डा अजय गुप्ता को चार्ज लेने के आदेश दिए थे। डॉ अजय गुप्ता चार्ज लेने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में महाविद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर चल रहा गतिरोध जारी है।
विज्ञापन

इसके चलते कालेज से छात्र-छात्राओं को न तो शुरू होने वाली मुख्य परीक्षाओं के लिए प्रवेश-पत्रों की और न ही प्रवेश फार्म प्रक्रिया की सटीक जानकारी हो पा रही है। ऐसे में छात्र-छात्राओं में रोष है। छात्र-छात्राओं ने कहा है कि आगामी 22 जुलाई तक प्रवेश-पत्र न मिले तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य विहीन है ठाकुर बीरीसिंह महाविद्यालय?
टूंडला। पूर्व प्राचार्य डॉ बहादुर सिंह ने कार्यवाहक प्राचार्य का चार्ज कालेज प्रोफेसर डॉ. नीरज कुमारी को दे दिया था। वे तभी से प्राचार्य का प्रभार देख रहीं हैं। मगर कालेज प्रशासक व जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ अजय को चार्ज दिया है, लेकिन उन्होंने अभी तक चार्ज नहीं लिया है।
बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा किरन कुमारी का कहना है कि परीक्षाएं बिल्कुल करीब आ गईं हैं। रोजाना कालेज के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन प्रवेश पत्र कब मिलेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है।
किरन कुमारी, छात्रा- बीए द्वितीय वर्ष
अगर प्रवेश-पत्र मिल जाते तो कम से कम हमें अपने विषय की सही होने की जनकारी तो मिल जाती। पिछली बार विषय कुछ भरा था पेपर कुछ और मिला तो परेशानी हुई। परीक्षा के समय कोई और विषय आ गया, तब हम क्या करेंगे?
-सरिता चौहान, छात्रा बीए तृतीय वर्ष
परीक्षा में सिर्फ नौ दिन बाकी हैं। अभी तक प्रवेश-पत्र नहीं मिल सके हैं। हम लोग रोजाना जानकारी करने कालेज आ रहे हैं लेकिन कोई भी जानकारी नहीं मिल रही है। छोटे भाई को प्रवेश दिलाना था लेकिन फार्म कब कैसे मिलेंगे इसकी जानकारी भी नहीं मिल रही।
-अजय कुमार, छात्र बीए तृतीय वर्ष
परीक्षाओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन कोई सही जानकारी नहीं दे पा रहा है। न ही प्रवेश पत्र मिल पाए हैं। ऐसे में भविष्य अंधकार में जाता दिखाई दे रहा है।

-सुमित गुप्ता-छात्र बीए तृतीय वर्ष
जब तक कोई चार्ज नहीं लेता मैं महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य हूं। विश्वविद्यालय ने अभी यूनिवर्सिटी परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को 16 जुलाई के लिए विस्तारित किया है। संभवत: 22 जुलाई तक वेबसाइट पर प्रवेश-पत्र अपलोड हो जाएंगे।
डॉ. नीरज कुमार, कार्यवाहक प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed