धौलपुर में सड़क हादसा : कैलादेवी के दर्शन कर लौट रहे फिरोजाबाद के चार दोस्तों की मौत
धौलपुर जिले में शनिवार की सुबह करौली-धौलपुर हाईवे पर बोलेरो और कार की टक्कर में फिरोजाबाद के चार युवकों की मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कैलादेवी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे फिरोजाबाद जिले के चार युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। चारों दोस्त थे। हादसा धौलपुर जनपद में करौली-धौलपुर हाईवे पर सरमथुरा उपखंड क्षेत्र के बरौली गांव के पास हुआ। यहां शनिवार को बोलेरो गाड़ी और कार की भिड़ंत हो गई थी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।
धौलपुर के सरमथुरा थाना प्रभारी अनिल गौतम ने बताया कि फिरोजाबाद के रामनगर निवासी पांच दोस्त राजस्थान के प्रसिद्व लोकतीर्थ कैलादेवी माता के दर्शन को गए थे। शनिवार दर्शन करने के बाद में सभी लोग वैगनआर कार संख्या यूपी 80 सीओ 6983 से वापस अपने घर फिरोजाबाद जा रहे थे।
सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ हादसा
रास्ते में करौली-धौलपुर स्टेट हाईवे पर सरमथुरा थाना इलाके में बरौली गांव के पास सुबह करीब साढ़े दस बजे सामने से आ रही एक बोलेरो जीप संख्या यूपी 83 एडी 8428 ने कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में सुस्ती उर्फ देवेंद्र (उम्र 30 वर्ष), प्रमोद (उम्र 35 वर्ष), अरविंद (उम्र 30 वर्ष) एवं कार चालक रीतेश (उम्र 30 वर्ष) शामिल हैं।
मौके पर पहुंची सरमथुरा थाना पुलिस ने कार में सवार घायल एक अन्य युवक प्रवीण को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को सरमथुरा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। हादसे में बोलेरो गाड़ी में सवार सरमथुरा निवासी बृजेश शर्मा भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की ओर से हादसे के पीड़ितों के परिजनों को सूचना दी गई।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।