फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad: Mumbai Police raid in search of cyber thug accused attempted to commit suicide

फिरोजाबाद: साइबर ठग की तलाश में मुंबई पुलिस की दबिश, आरोपी ने किया जान देने का प्रयास

Sun, 03 Dec 2023 02:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Dec 2023 02:33 PM IST
सार

ऑनलाइन ठगी के मामले में आरोपी के नोटिस तामील करने आई मुंबई पुलिस को देख आरोपी ने जान देने का प्रयास किया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
 

विज्ञापन
Firozabad: Mumbai Police raid in search of cyber thug accused attempted to commit suicide
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमांयुपुर में शुक्रवार को ऑनलाइन ठगी के मामले में फरार चल रहे आरोपी के नोटिस तामील करने के लिए मुंबई पुलिस ने दबिश दी। आरोपी ने बेइज्जती और जेल जाने के भय से फंदा कसकर जान देने का प्रयास किया। परिजन उसे लेकर आनन-फानन प्राइवेट ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा के प्राइवेट में अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


मोहल्ला हिमांयुपुर नाले की पुलिया निवासी सूरज (25) कुछ माह पूर्व मुंबई में ही काम करता था। उसने लर्निंग कोर्स की साइड को हैक कर वीडियों की बिक्री की थी। मामले में उत्तरी मुंबई के थाना दादाभाई नरोजी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद सूरज अगस्त के माह से मुंबई से फरार होकर अपने घर रहने लगा था। शुक्रवार को दोपहर अचानक मुंबई पुलिस ने हिमांयुपुर में थाना दक्षिण पुलिस की सहायता से दबिश दी थी। पुलिस युवक की तलाश कर उसके घर पहुंच गई। पुलिस की दबिश देखकर वह घबरा गया। इसी दौरान उसके परिजन भी घर आ गए।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस उसे गिरफ्तार करने नहीं बल्कि नोटिस तामील करने को आई थी। नोटिस तामील करने के बाद पुलिस वापस लौट गई। परिजन के सामने बेइज्जती और जेल जाने के भय से आहत युवक ने कमरे में जाकर फंदा कसकर जान देने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे परिजन किसी तरह उसे फंदे से उतारा और प्राइवेट ट्राॅमा सेेंटर लेकर पहुंचे। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि आईटी एक्ट के मामले में उत्तरी मुंबई के थाना दादाभाई नरोजी पुलिस आरोपी के नोटिस तामील करने के लिए आई थी। जेल जाने के भय से आरोपी ने जान देने का प्रयास किया था। उसका आगरा में उपचार जारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed