फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Mathura Viral Fever Dengue Death News: 14 patients died of dengue and viral fever

डेंगू-वायरल का कहर: ब्रज में 11 बच्चों समेत 14 मरीजों की मौत, सबसे ज्यादा फिरोजाबाद में गईं जानें

Tue, 14 Sep 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद / मथुरा / कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद / मथुरा / कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Sep 2021 12:08 AM IST
सार

डेंगू और वायरल फीवर से मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। फिरोजाबाद जिले में सोमवार को नौ बच्चों समेत 11 मरीजों की मौत हो गई। मथुरा में गोवर्धन ब्लॉक में बुखार और डेंगू से दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं कासगंज में भी बुखार से एक युवक की जान चली गई।

विज्ञापन
Firozabad Mathura Viral Fever Dengue Death News: 14 patients died of dengue and viral fever
फिरोजाबाद: अस्पताल में भर्ती बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल फीवर से स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। सोमवार को 11 मरीजों ने दम तोड़ दिया। शहर के भीमनगर निवासी विकास अपने 7 माह के पुत्र निखिल कुमार को बुखार आने पर सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सक ने निखिल को मृत घोषित कर दिया। मालवीय नगर निवासी आकाश (11 वर्ष) पुत्र पप्पू और सुकन्या (2 माह) पुत्री रामबिहारी निवासी आजाद नगर की भी सौ शैय्या अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन


हिमांयूपुर की आराध्या (05 वर्ष) को गंभीर हालत में परिजन सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। गढ़ी तिवारी निवासी अंशू (01 वर्ष) पुत्र जयप्रकाश और सरस्वती नगर निवासी वैष्णवी (11 वर्ष) पुत्री नेत्रपाल ने सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वैष्णवी की मौत के बाद उसकी बहन निकिता निरीक्षण के लिए सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे मंडलायुक्त अमित गुप्ता की गाड़ी के आगे लेट गई। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन


डेंगू का प्रकोप: आंखों में आंसू...गोद में बुखार से तपते 'लाल', दिल झकझोर देगा फिरोजाबाद का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजाबाद के ठारफूटा निवासी अनामिका (20 वर्ष) पुत्री चंद्रभान सिंह, यमुना नगर निवासी सुरभि (07 वर्ष) पुत्री लोकेश, नगला करन सिंह निवासी उमाभारती (11 वर्ष) पुत्री सुरेंद्र कुमार, सुहाग नगर निवासी दिव्यांशी (13 वर्ष) पुत्री प्रयाग सिंह, दिकतौली निवासी अंजू (20 वर्ष) पत्नी मैसिक की मौत निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। सभी को चार दिन से बुखार आ रहा था। प्लेटलेट्स 30 हजार से नीचे पहुंच गया था। जिले में अब तक 151 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मथुरा में दो बच्चों की मौत
मथुरा के गोवर्धन ब्लॉक के गांव जचौंदा निवासी निशांत (3 माह) पुत्र देवी सिंह और नैनू पट्टी ग्राम पंचायत के मजरा हरजू निवासी माधुरी (5 वर्ष) पुत्री एलम सिंह की मौत हो गई। कासगंज जिले के पटियाली के गनेशपुर निवासी नसीमा परवीन (18) पुत्री आफताब की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी जांच में उसकी डेंगू की एनएस-1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed