फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Mainpuri Etah Lok Sabha Election 2019 Live Voting update news

एटा में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, फिरोजाबाद में 59.61 फीसदी मतदान, मैनपुरी ने बढ़ाई टेंशन

Tue, 23 Apr 2019 09:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Apr 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
Firozabad Mainpuri Etah Lok Sabha Election 2019 Live Voting update news
मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को एटा, मैनपुरी और फिरोजाबाद सीट पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इनमें सबसे ज्यादा एटा रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई, लेकिन मैनपुरी और फिरोजाबाद के मतदान प्रतिशत ने नेताओं की टेंशन बढ़ा दी है। इन तीनों सीटों पर जहां सैफई परिवार की साख दांव पर है, वहीं भाजपा का भी कड़ा इम्तिहान हैं।
विज्ञापन


सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम बजे संपन्न हो गया। इसके साथ ही इन तीन लोकसभा क्षेत्रों के करीब 51 लाख मतदाताओं ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह, प्रसपा के शिवपाल यादव, भाजपा के राजवीर सिंह सहित 32 उम्मीदवारों के भाग्य को ईवीएम में कैद कर दिया। चुनाव नतीजे 23 मई को आएंगे। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा एटा लोकसभा क्षेत्र में 62.65 फीसदी वोटिंग हुई। पिछले चुनाव में यहां 59 फीसदी वोट पड़े थे। वहीं फिरोजाबाद में 59.61 फीसदी मतदान हुआ। मैनपुरी के मतदाताओं ने मतदान को लेकर जोश कम दिखाया। इस बार 2014 की तुलना में यहां 3.09 प्रतिशत कम मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चली मतदान प्रक्रिया के दौरान मैनपुरी सीट पर 57.37 प्रतिशत मतदान हुआ। बात अगर 2014 के चुनाव की करें तो उस समय 60.46 प्रतिशत मतदान हुआ था। 










 
Trending Videos

मैनपुरी में झड़प, एटा में हंगामा

Firozabad Mainpuri Etah Lok Sabha Election 2019 Live Voting update news
कासगंज में पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं की कतारें - फोटो : अमर उजाला
मतदान के दौरान मैनपुरी के गांव अंगोथा नगरिया में कुछ युवकों में झड़प हो गई। बताया गया है कि 11 बजे के बाद यहां कार से कुछ युवा पहुंचे और खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताने लगे। इनके पास अधिकृत रूप से कोई दस्तावेज नहीं था। इसी बात को लेकर ग्रामीणों की इनसे कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी। 

उधर, एटा जिला पंचायत मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी योगेश कुमार ने ईवीएम पर एक पार्टी के प्रत्याशी का बटन दबा दिया। इससे वहां हंगामा हो गया। जिसके चलते काफी देर तक मतदान बाधित रहा। इसके बाद वहां पर अधिकारियों ने पहुंचकर पीठासीन अधिकारी को हटा दिया।


फिरोजाबाद के जसराना विधानसभा क्षेत्र के गांव नगला केकन, जोधपुर और नगला मानसिंह में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। तीनों जगह पर प्रशासन की टीमें पहुंची। ग्रामीणों को समझा कर 11:15 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू कराई गई। वहीं मैनपुरी जिले में कुछ गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed