UP Chunav 2022: फिरोजाबाद जिले को 16 जोन, 188 सेक्टर में बांटा, अफसरों को सौंपी गई जिम्मेदारी
UP Election News: विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर फिरोजाबाद जिला प्रशासन ने खाका खींच लिया है। जिले को 16 जोन, 188 सेक्टर में बांटते हुए अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी का खाका खींच लिया है। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिले को 16 जोन एवं 188 सेक्टरों बांटा गया है। अफसरों को प्रत्येक मतदान केंद्र पर बिजली, पानी, शौचालय के साथ ही नेट कनेक्टिविटी जांच करने के आदेश दिए हैं। इसकी रिपोर्ट संबंधित एसडीएम को सौंपेंगे।
डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रविजय सिंह ने जिले को 16 जोन तथा 188 सेक्टरों में बांट दिया। अफसरों की तैनाती के पांचों विधानसभा के प्रत्येक मतदान केंद्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट रास्ते की स्थिति के साथ ही प्रवेश करने से लेकर अंदर पोलिंग टीम को ठहरने, बिजली की व्यवस्था, पेयजल की सुविधा, शौचालय एवं नेट कनेक्टिविटी की जांच करेंगे। खामी मिलने पर सुधारने का काम ग्रामीण अंचल में संबंधित ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्र में संबंधित निकाय द्वारा कराया जाएगा।
तैयारी जुड़ी खास बातें
- जिले के 16 जोन,188 सेक्टरों में बांटकर अफसरों को किया तैनात।
- जिले के एक हजार बूथों पर वेब कास्टिंग की जाएगी।
- 160 बूथों पर माइक्रो आब्जर्वर के रूप में (केंद्रीय कर्मचारी) होंगे तैनात।
- जिले में 90 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की होगी तैनाती।
- जिले की पांचों विधानसभा में पांच-पांच मॉडल बूथ बनाए जाएंगे।
तेजी से हो रही तैयारी
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि बूथों पर सत्यापन का काम किया जाएगा। बेब कास्टिंग, माइक्रो आब्जर्वर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती किए जाने के साथ ही हर विधानसभा में कम से कम पांच-पांच मॉडल बूथ बनाने की तैयारी की जा रही है।
आईजी ने की चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा
आईजी नचिकेता झा ने बृहस्पतिवार रात पुलिस लाइन में एसएसपी अशोक कुमार और अन्य पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर विधान सभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अराजकतत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर जेल भेजने के निर्देश दिए। आईजी ने एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला और अन्य अफसरों से तैयारियों की जानकारी ली। एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी मुकेश मिश्रा, सीओ, इंस्पेक्टर और एसओ मौजूद रहे।