फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Dengue Fever News: five more patients dies of dengue in firozabad

फिरोजाबाद में डेंगू का कहर: पांच और मरीजों की मौत, सौ शैय्या अस्पताल में 400 बच्चे भर्ती

Sat, 04 Sep 2021 07:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Sep 2021 07:50 PM IST
सार

फिरोजाबाद जिले में दिन-ब-दिन स्थिति बिगड़ती जा रही है। बुखार प्रभावित इलाकों से सौ शैय्या अस्पताल में लगातार मरीज भर्ती हो रहे हैं। शनिवार को मेडिकल कॉलेज के सौ शैय्या अस्पताल में मरीजों को भर्ती कराने के लिए आपाधापी की स्थिति रही। मरीजों की मौत का सिलसिला भी नहीं थमा। 24 घंटे में पांच और मरीजों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Firozabad Dengue Fever News: five more patients dies of dengue in firozabad
बीमार अबोध लेकर भटकते रहे परिजन, नहीं बची जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में डेंगू और वायरल फीवर से मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। शनिवार को पांच लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इनमें कांग्रेस (इंटक) के पूर्व जिलाध्यक्ष युनूस अब्बास भी शामिल हैं। जिले में अब बुखार और डेंगू से दम तोड़ने वालों की संख्या 84 हो गई है। 

विज्ञापन

 
मोहल्ला भगवान नगर निवासी काव्या (4) पुत्री संतोष शंखवार की शनिवार को निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह विगत छह दिन से बुखार से पीड़ित थी। जूता वाली गली माधवगंज निवासी वीर (11) पुत्र सौरभ ने आगरा के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसकी रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी। अलसुबह मौत के बाद परिजन वीर के शव को आगरा से फिरोजाबाद लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन


पांच माह के बच्चे ने भी तोड़ा दम 
पांच माह के दीपांशु पुत्र इंद्रपाल निवासी द्वारिकापुरी ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। वह विगत पांच दिन से बुखार से पीड़ित था। करबला गली नंबर 5/2 निवासी राजेश (21) पुत्र छोटेलाल की भी शनिवार को मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि राजेश को वे लोग उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन चिकित्सक ने भर्ती से मना कर दवा देकर घर भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम इंटक के पूर्व जिलाध्यक्ष यूनुस अब्बास की मौत आगरा के निजी अस्पताल में हो गई। वह विगत कई दिन से बुखार से पीड़ित थे। वह फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में भी दो दिन भर्ती रहे थे। गंभीर हालत में शनिवार सुबह उन्हें आगरा रेफर किया गया था।  

सौ शैय्या अस्पताल में 400 मरीज भर्ती
फिरोजाबाद जिले में जहां डेंगू और वायरल फीवर से मौत का सिलसिला जारी है, वहीं मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को सौ शैय्या अस्पताल में बाल रोगियों की संख्या 400 के पार पहुंच गई। शाम तक 160 नए मरीजों को भर्ती किया गया। 

शुक्रवार को लिए गए सैंपल में से 71 नए मरीजों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इसमें 70 बच्चे शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज में अभी तक डेंगू की जांच में 394 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। दिन-ब-दिन स्थिति बिगड़ रही है। इससे लोगों में दहशत है। 

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने कहा कि सौ शैय्या अस्पताल में 400 मरीज भर्ती हो चुके हैं। हमने नवनिर्मित बिल्डिंग में 100 पलंग का वार्ड तैयार कर लिया है। आवश्यकता पड़ने पर वार्ड शुरू करा दिया जाएगा। मरीजों को बेहतर इलाज के लिए स्टाफ को बढ़ाना पड़ रहा है। हम स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

इन इलाकों के हैं सर्वाधिक मरीज
मोहल्ला          मरीजों की संख्या
हिमांयूपुर-         48
झलकारी नगर-   28
जैन नगर-        16
भीमनगर-         17

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed