{"_id":"61d4242861d6ef40756a20a2","slug":"firozabad-corona-virus-migrants-found-covid-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: सुहागनगरी के लिए खतरा बने प्रवासी, 11 संक्रमितों में 10 बाहर से लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: सुहागनगरी के लिए खतरा बने प्रवासी, 11 संक्रमितों में 10 बाहर से लौटे
Tue, 04 Jan 2022 04:26 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 04 Jan 2022 04:26 PM IST
सार
फिरोजाबाद में अधिकांश प्रवासी बिना जांच के लिए घर लौट रहे हैं, वहीं अभी तक स्वास्थ्य विभाग के सैंपलिंग कार्य में भी तेजी नहीं आई है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण की पहली लहर की तरह तीसरी लहर की दस्तक में भी प्रवासी जिले के लिए खतरा बने हुए हैं। अब तक जितने भी कोरोना संक्रमित मिले हैं, उनमें अधिकांशत बाहर से लौटे हैं। जब प्रवासियों ने जांच कराई तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सुहागनगरी में सक्रिय 11 कोरोना संक्रमितों में 10 प्रवासी हैं। अन्य राज्यों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण प्रवासियों के जिले में आने क्रम बरकार है।
तीन विदेश से लौटे संक्रमित शामिल
कोरोना की पहली लहर में बाहर से आए हुए लोग सबसे पहले संक्रमित पाए गए थे। कई लोग बिना जांच कराए ही घर पर पहुंचे थे। इस कारण कोरोना के केस में बेहताशा वृद्धि हुई थी। तीसरी लहर की दस्तक में भी यही गलती दोहरा रहे हैं। जिले में कोरोना के 11 एक्टिव केस हैं। इसमें तीन विदेश से आए हैं। जबकि सात लोग दिल्ली से नए साल पर वापस लौटे हैं। इनमें कई लोगों के सैंपल रेलवे स्टेशन पर जांच के लिए लिए गए थे। सैंपल देने के बाद ये प्रवासी सुहागनगरी में कई लोगों के संपर्क में रहे। इनसे सुहागनगरी में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। फिरोजाबाद में दूसरी लहर तक 8,721 संक्रमित पाए गए।
विभाग कर रहा सैंपलिंग
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश प्रेमी का कहना है कि टीमें पूरी तरह सक्रिय हैं। सैंपलिंग कार्य चल रहा है। लोगों की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं कोरोना जांच कराएं। ताकि अन्य लोगों को संक्रमित होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
प्रमुख चौराहों पर नहीं हो रही जांच
फिरोजाबाद में बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर जांच हो रही हैं। लेकिन बड़ी संख्या में बसें सुभाष तिराहे से होकर ही गुजर जाती हैं। इन बसों के माध्यम से भी प्रवासी सुहागनगरी में लौट रहे हैं। जो बिना जांच कराए ही अपने घरों पर पहुंच जाते हैं। अन्य प्रमुख चौराहों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें नजर नहीं आ रही हैं। ऐसे में खतरा बढ़ रहा है।