फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad BSL-2 lab ranked fifth in Corona's RTPCR test

कोरोना की आरटपीसीआर जांच में फिरोजाबाद बीएसएल-2 लैब पांचवें स्थान पर

Mon, 19 Jul 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Firozabad BSL-2 lab ranked fifth in Corona's RTPCR test
रफ़रोजाबाद ! जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोनाकाल में मेडिकल कॉलेज में बनाई गई बीएसएल-2 लैब आरटीपीसीआर जांच में पूरे प्रदेश में पांचवें स्थान पर रही है। इस लैब से सितंबर 2020 से अब तक 2,97,042 आरटीपीसीआर जांच हो चुकी हैं।
विज्ञापन

कोरोना की पहली लहर में आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लखनऊ सैफई भेजे जाते थे। चार से पांच दिन में रिपोर्ट आती थी। सितंबर 2020 में फिरोजाबाद समेत 11 जनपद में एक साथ बीएसएल-2 लैब स्थापित हुई थी। मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन ही उद्घाटन किया था। तब से जनपद में ही कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने 11 जनपदों के लैब की रैकिंग जारी की है। इसमें फिरोजाबाद का प्रदेश में पांचवा स्थान है। बांदा, आजमगढ़, अयोध्या, सहारानपुर की लैब सुहागनगरी से आगे हैं। जबकि बहराइच, बदायूं, आंबेडकर नगर, बस्ती, जालौन और कन्नौज की बीएसएल लैब फिरोजाबाद से जांच में पिछड़ गई हैं। सीएमओ डा. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत और हौंसले के कारण पूरे प्रदेश में फिरोजाबाद बीएसएल लैब पांचवें स्थान पर रही है। तीसरी लहर आने से पूर्व जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीएसएल लैब की क्षमता तीन हजार जांच की
मेडिकल कॉलेज में स्थित बीएसएल-2 लैब में दो आरटीपीसीआर टेस्टिंग मशीनें संचालित हैं। रोजाना तीन हजार जांच की क्षमता है। रोजाना औसतन 2850 नमूनों की जांच की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed