{"_id":"5b06d4864f1c1b8a6e8b4658","slug":"firozabad-bride-rebelled-from-family-for-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयमाल के बाद भिड़े घराती-बाराती, शादी से इंकार, फिर दुल्हन ने उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयमाल के बाद भिड़े घराती-बाराती, शादी से इंकार, फिर दुल्हन ने उठाया ये कदम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 24 May 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर बाराती और घराती भिड़ गए। दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट और गाली-गलौच हुई। इसके बाद लड़की पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया।
हाथों में मेंहदी रचाई बैठी दुल्हन परिवार से बगावत कर शादी करने पर अड़ गई। इसके बाद दुल्हा पक्ष को बल मिला। पुलिस ने शादी संपन्न कराई। पुलिस हंगामा करने वाले दोनों पक्ष से एक-एक युवक को थाने ले गई।
रेलवे स्टेशन के पास एक मैरिज होम में बुधवार शाम को शादी समारोह था। वर पक्ष फिरोजाबाद और वधू पक्ष मटसेना क्षेत्र का था। जयमाल कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर घराती और बाराती पक्ष में विवाद हो गया।

दोनों पक्षों के लोगों में गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। जिससे समारोह में अफरातफरी मच गई। वर पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद हाथों में मेंहदी रचाई बैठी दुल्हन खुद मैदान में उतरी।
दुल्हन परिजनों से बगावत कर शादी करने की जिद पर अड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोग नहीं माने। काफी मान मुनव्वल के बाद मामला सुलझाया गया।
बाद में पुलिस ने शादी समारोह संपन्न कराकर मामला शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष से एक-एक लोग को हिरासत में लिया।