{"_id":"5aa132084f1c1b82408b5d7d","slug":"firozabad-boy-ran-away-from-children-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः बालगृह से चकमा देकर भागा बालक, स्टाफ की ये लापरवाही आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः बालगृह से चकमा देकर भागा बालक, स्टाफ की ये लापरवाही आई सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
इसी बालगृह से भाग बालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फिरोजाबाद स्थित राजकीय बालगृह बालक से बुधवार रात में एक बालक फरार हो गया। बालक के फरार होने की सूचना से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।
डीपीओ और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने मामले के संबंध में तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की है। राजकीय बालगृह में वर्तमान में 40 से अधिक बच्चे हैं, जो अपने परिवार से बिछड़ जाते हैं या किन्हीं कारणों से घर से भाग आते हैं।
इन बच्चों को बालगृह में रखा जाता है। बालगृह में बालकों की देखभाल, शिक्षा, खानपान व्यवस्था के लिए करीब 15-16 कर्मचारी तैनात हैं। इसके बाद भी बुधवार रात एक 12 वर्षीय बालक सनी बालगृह से फरार हो गया।

बालगृह अधीक्षक सीबी प्रसाद ने बताया कि स्टाफ द्वारा रात में बच्चों की गिनती की गई थी, तब 40 बच्चे थे। सुबह छह बजे जब गिनती हुई तो सनी नामक बालक बालगृह में नहीं मिला।
सनी बालगृह से किस तरह भागा, इसका कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। डीपीओ अजय पाल सिंह ने बालक के भागने के संबंध में थाना दक्षिण में एफआईआर दर्ज कराई है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रमेशचंद्र कुशवाहा ने बालगृह पहुंचकर बालक के भागने के संबंध में तैनात स्टाफ से पूछताछ की।

इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति
सिटी मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव ने कहा कि बालक के भागने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जिन कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
बालगृह अधीक्षक सीबी प्रसाद ने बताया कि बालक के भागने के मामले में रात की ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की लापरवाही सामने आई है।
होमगार्ड श्यामवीर, दिनेशचंद्र, चौकीदार रामनिवास के अलावा राजेंद्र प्रसाद, अनुज कुमार व सत्यवीर द्वारा लापरवाही बरती गई है। अत: इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।