{"_id":"66efd3da7d1df8853d045fa0","slug":"firozabad-blast-five-died-accused-absconding-from-police-search-continues-in-madhya-pradesh-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद ब्लॉस्ट: धमाके में पांच की हो गई थी मौत, पुलिस पकड़ से दूर आरोपी; मध्य प्रदेश में जारी है तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद ब्लॉस्ट: धमाके में पांच की हो गई थी मौत, पुलिस पकड़ से दूर आरोपी; मध्य प्रदेश में जारी है तलाश
Sun, 22 Sep 2024 01:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 Sep 2024 01:52 PM IST
सार
फिरोजाबाद से सटे शिकोहाबाद के नौशहरा में हुए धमाके में पांच लोगों की मौत हुई। इस धमाके के जिम्मेदार अभी भी पुलिस पकड़ से दूर हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए मध्य प्रदेश में तलाश कर रही है।
विज्ञापन
firozabad blast
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिकोहाबाद के नौशहरा धमाके के एक आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ने के बाद उसके दोनों बेटों की तलाश तेज हो गई है। पुलिस एवं एसओजी टीम मध्य प्रदेश में आरोपियों की तलाश कर रही है। जिनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गत 16 अगस्त की रात सवा दस बजे करीब शिकोहाबाद के नौशहरा गांव में हुए धमाके के बाद से आरोपी भूरे खां फरार चल रहा था। जिसके पुलिस ने 17 अगस्त को भूड़ा नहर के पास से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। घटना के बाद से आरोपी भूरे खां के दोनों बेटे ताज एवं राजा फरार चल रहे हैं। जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
उन दोनों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के जिलों ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों में भी दबिश दी जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इटावा के बाद भिंड, मुरैना मध्य प्रदेश में आता है, तो यहां दोनों आरोपियों के भागकर जाने की संभावना अधिक है। इसके चलते पुलिस एवं एसओजी टीम मध्य प्रदेश में भी आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि दोनों आरोपी भाअयों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपी गिरफ्तार होंगे। जिनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।