फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firozabad army jawan dies of heart attack on duty

फिरोजाबाद: ड्यूटी पर तैनात फौजी की दिल का दौरा पड़ने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 14 Feb 2021 02:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Feb 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
firozabad army jawan dies of heart attack on duty
सेना के जवान राजेश यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जिले के नगला खंगर के गांव फतेहपुर कर्खा नसीरपुर निवासी राजेश यादव (35) पुत्र शिशुपाल सेना की 72वीं बटालियन में सिपाही थे। उनकी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में तैनाती थी। एक फरवरी को ही उनकी छुट्टियां खत्म हुई थीं। 11 फरवरी की रात ड्यूटी के दौरान अचानक हालत खराब हो गई। 

विज्ञापन


राजेश को सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पश्चिमी बंगाल से शव हवाई जहाज से दिल्ली लाया गया। दिल्ली से शुक्रवार रात साढ़े सात बजे शव को उनके शिकोहाबाद रमेश नगर स्थित मकान पर लाया गया। पैतृक गांव फतेहपुर नसीरपुर में राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। 
विज्ञापन


एक फरवरी से घर से गए थे राजेश यादव 
पश्चिमी बंगाल में तैनात राजेश यादव एक फरवरी को घर से ड्यूटी पर गए थे। नायब सूबेदार विजयभान ने बताया कि 11 फरवरी की रात ड्यूटी के दौरान राजेश की हालत अचानक बिगड़ गई। तत्काल उन्हें सैनिक हॉस्पीटल ले जाया गया, जहां तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी सेना द्वारा मृतक के परिजनों को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार रात साढ़े सात बजे उनका पार्थिव शरीर शिकोहाबाद स्थित आवास रमेश नगर में पहुंचा, तो सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पू

र्व सैनिक सूबेदार मेजर रामवीर सिंह, आरपी यादव, रामसेवक, दाताराम, कमलेश, अनवर सिंह, ज्ञानी राम, रामौतार, हवलदार ध्रुवजीत और सुभाष के साथ ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य सर्वेश यादव ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शव को उनके पैतृक गांव फतेहपुर ले जाया गया। जहां राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। 

दो भाइयों में सबसे बड़े थे राजेश
मृतक राजेश दो भाइयों में सबसे बड़ा थे। राजेश के पिता शिशुपाल मध्य प्रदेश पुलिस में एसआई से रिटार्यड हैं। छोटा भाई पंकज घर पर खेती करके परिवार का भरण पोषण कर रहा है। जबकि उनकी बहन दीक्षा इंदौर में अध्यापक के पद पर तैनात है। राजेश की पत्नी और पुत्र राज व बेटी रानू का रो-रोकर बुरा  हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed