फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firozabad accident dead person last rite in sirsaganj

फिरोजाबाद हादसाः 4 चिताओं पर एक साथ जले 6 शव, रो उठा पूरा गांव

Tue, 09 Jan 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 09 Jan 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
firozabad accident dead person last rite in sirsaganj
अंत्येष्टि - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के सिरसागंज में सोथरा चौराहे पर हुए हादसे में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के छह लोगों की चिताएं एक साथ जलीं। गांव में इस दृश्य ने हर आंख को भिगो दिया। शाम को परिवार के दोनों बेटे भी गांव में पहुंचे। उनको लोगों ने मुश्‍किल से संभाला। 
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को हुए हादसे में मृत वैगनआर सवार सेवानिवृत्त सैनिक चोब सिंह और उनकी पत्नी का शव गांव चंदरई में एक चिता पर रखा गया। पप्पू और उनकी पत्नी के शव भी एक ही चिता पर रखे गए। 
विज्ञापन


सतेंद्र और रामप्रकाश के शवों को अलग-अलग चिताओं पर रखकर मुखाग्नि दी। सेना  रिटायर्ड हुए चोब सिंह के दो बेटे सुरजीत और संदीप भी सेना में हैं। सुरजीत की तैनाती बारामूला में है, जबकि संदीप की तैनाती लद्दाख में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

firozabad accident dead person last rite in sirsaganj
पर‌िवारीजन - फोटो : अमर उजाला
भाई, मां और पिता सहित छह लोगों की मौत की सूचना आते ही दोनों श्रीनगर से दिल्ली तक प्लेन के माध्यम से पहुंचे। यहां से टैक्सी करके दोनों भाई शाम करीब सात बजे गांव पहुंचे। परिवार के छह शवों को देख दोनों भाई फूट-फूट कर रोने लगे। 

गांव के लोगों ने दोनों बेटों को मुश्किल से संभाला। इसके बाद शवों को मुखाग्नि दी गई। जैसे ही गांव में चारों चिताएं एक साथ जलीं तो वहां मौजूद हर व्यक्ति फूट-फूट कर रोने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed