फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing took place in the dispute of dumping garbage

कूड़ा डालने के विवाद में हुई फायरिंग

Sun, 28 Nov 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Firing took place in the dispute of dumping garbage
कुरावली। रविवार की सुबह गांव जमलापुर में कूड़ा डालने के विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। एक दूसरे पर पत्थरबाजी की, इसके बाद कई राउंड फायरिंग भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जमलापुर में रविवार की सुबह कूड़ा डालने को लेकर रामवरन सिंह और धर्मेंद्र के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट करते हुए एक दूसरे पर पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। दोनों पक्ष की ओर से कई राउंड फायरिंग भी हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से रामवरन, रामानंद, हरकेश और रामेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एसआई कपिल वशिष्ट ने रामवरन, धर्मेंद्र, डोलू, विनेश, रामेंद्र, हरकेश, ओमवीर दूसरे पक्ष के रामानंद, सुमित, ललित, शिव कुमार, राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed