फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing, teacher

स्कूल जा रही शिक्षिका पर फायर कर हत्या का प्रयास

Fri, 26 Jul 2019 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
firing, teacher
अवागढ़ में घटना स्थल पर पीड़ित शिक्षिका दीपा से जानकारी करती पुलिस और मौजूद लोग- अमर उजाला - फोटो : ETAH
अवागढ़ (एटा)। शहर से अवागढ़ क्षेत्र के गांव पुन्हेरा स्थित स्कूल जा रही शिक्षिका को सरेराह जान से मारने की कोशिश की गई। आरोपियों का निशाना चूकने से शिक्षिका बच गई। मामले की रिपोर्ट पीड़िता ने थाना अवागढ़ में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आगरा थाना सैंया के सिकंदरपुर खुर्द और हाल निवासी हीरानगर, एटा निवासी दीपा सिंह पत्नी गोविंद सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय अवागढ़ के पुन्हैरा में सहायक अध्यापिका है। शुक्रवार सुबह वह करीब सवा आठ बजे स्कूटी पर सवार होकर अवागढ़ से विद्यालय जा रही थी। थाना अवागढ़ क्षेत्र के नगला गरीबा के पास बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया। हालांकि बदमाशों का निशाना चूक गया और गोली स्कूटी में लगी और शिक्षिका गिर गई। शिक्षिका के गिरते ही बदमाश भाग खड़े हुए। शिक्षिका ने घटना की जानकारी यूपी 100 और परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पीड़िता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाना अवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिक्षिका पर हमले के बाद परिजनों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

कई तरह की हो रही चर्चाएं
शिक्षिका पर हमले को लेकर अवागढ़ क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हैं। हमले के बाद से सोशल साइट्स पर वायरल खबरों से मिल रही जानकारियाें का संज्ञान लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोशल साइट्स पर पोस्ट में महिला को भी घेरा जा रहा है। इसमें ट्रांसफर को लेकर भी कुछ बातें निकल कर सामने आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालीजनों से चल रहा विवाद
महिला का अपने ससुरालीजनों से भी विवाद चल रहा है। इसके चलते शिक्षिका दीपा एटा के मोहल्ला हीरानगर में रह रही है। बताते हैं कि महिला द्वारा पूर्व में भी अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। हालांकि पुलिस ने शिक्षिका के बयान दर्ज कर लिए हैं।

महिला पर हमले के मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस हर पहलू की जांच कर हमला करने वाले बदमाशों का पता लगा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
- सुभाष कठेरिया, थाना प्रभारी निरीक्षक, अवागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed