फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing over dispute over making plastic boxes, 4 children injured by shrapnel

Agra News: प्लास्टिक की डिब्बी बनाने के विवाद में फायरिंग, छर्रे लगने से 4 बच्चे घायल

Wed, 27 Dec 2023 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 27 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Firing over dispute over making plastic boxes, 4 children injured by shrapnel
कासगंज/अमांपुर। अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला मइयां में मंगलवार की सुबह प्लास्टिक की डिब्बी बनाने के मामले में दो पक्षों में विवाद हो गया। पहले कहासुनी हुई। बाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पहुंचकर फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से चार बच्चे घायल हो गए। उन्हें अमांपुर के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।नगला मइयां में फायरिंग की यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे हुई। बताया गया कि सुरजीत सिंह गांव में धर्मेंद्र के यहां प्लास्टिक की डिब्बी बनाने का कार्य करता है। श्याम भी वहीं प्लास्टिक की डिब्बी बनाता था। दोनों में डिब्बी बनाने को लेकर विवाद हुआ। इस पर सतीश, राजा, अरविंद, श्याम, डोलेश ने पहुंचकर 12 बोर के तमंचे से फायरिंग कर दी। घर में मौजूद बच्चे तमंचे के छर्रे लगने से घायल हो गए। घायल हुए बच्चों में खुशबू (14), राघवेंद्र (13), राहुल (17) एवं अमन (16) हैं। चारों घायलों को अमांपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर फायरिंग होते ही आसपास खड़े लोगों में भी अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर अमांपुर थाना पुलिस और सीओ शाहिदा नसरीन मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल की। तहरीर मिलने पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed