फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing outside school in Agra

Agra News: आगरा में स्कूल के बाहर फायरिंग

Tue, 11 Nov 2025 02:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Firing outside school in Agra
धनौली में होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा करती हुई बेबी रानी मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
आगरा। रोहता-बमरौली अहीर रोड पर एक स्कूल के बाहर सोमवार रात करीब 8 बजे कुछ लोगों ने फायरिंग की। छात्रों ने विद्यालय स्टाफ पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयीय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के माध्यम से 12वीं की परीक्षा देने छात्र आए थे। करीब 60 छात्रों का आरोप है कि उन्हें परीक्षा में सहायता देने के नाम पर रुपये लेने के बाद भी सहायता नहीं की गई। इससे उनका पेपर खराब हो गया। छात्रों ने स्कूल के बाहर हंगामा कर दिया।
छात्रों का कहना है कि विद्यालय के स्टाफ ने उन्हें एक कमरे में बुलाया और कहा 2 घंटे बाद दोबारा परीक्षा करा देंगे। काफी देर तक इंतजार के बाद दोबारा परीक्षा नहीं होने पर छात्र फिर से हंगामा करने लगे। तभी हवाई फायरिंग की गई। फायरिंग की सूचना पर थाना मलपुरा से एसीपी सैंया पहुंच गई। उन्होंने कुछ विद्यार्थियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस सभी विद्यार्थियों को थाने ले आई। विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रबंधन पर हवाई फायर करने का आरोप लगाया है। इसका 1 मिनट 28 सेकंड का वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें छात्र स्कूल स्टाफ पर फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। डीसीपी वेस्ट अतुल शर्मा का कहना है कि वीडियो वायरल के आधार पर छानबीन की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

धनौली में होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा करती हुई बेबी रानी मौर्य।

धनौली में होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा करती हुई बेबी रानी मौर्य।- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed