फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing on youth going for Ganesh Visarjan Yatra, three injured

Agra News: गणेश विसर्जन यात्रा में जा रहे युवकों पर की फायरिंग, तीन घायल

Sun, 24 Sep 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Firing on youth going for Ganesh Visarjan Yatra, three injured
- दो युवकों के पेट में लगी गोली, रेफर, एक को रगड़ती निकली
विज्ञापन

कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोरोंजी-बरेली मार्ग पर गोरहा बाईपास मोड़ से पहले एक कॉलेज के समीप भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा में शामिल होकर जा रहे श्रद्धालु युवकों पर बाइक और कार सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। दो युवक पेट में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एक युवक को रगड़ती हुई गोली निकल गई। फायरिंग से बाइक सवार श्रद्धालुओं के साथ चल रहे अन्य बाइक सवार श्रद्धालु भी बाल-बाल बच गए। सरेराह हुई इस वारदात से भगदड़ मच गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां से दो को रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे आपसी रंजिश का मामला सामने आया है। पुलिस हमलावारों की गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक माधोपुरी चंदन नगर के श्रद्धालु गणेश विसर्जन यात्रा को भक्तिभाव के साथ ले जा रहे थे। शहर के मार्गों पर श्रद्धालु रंग गुलाल उड़ाकर भगवान श्रीगणेश की विदाई कर रहे थे। शहर के बाहर निकलते ही श्रद्धालु वाहनों पर सवार हो गए। विसर्जन यात्रा में शामिल होने जा रहे श्रद्धालु जो बाइकों से जा रहे थे वह आगे पीछे हो गए। हमले के शिकार हुए युवक भी बाइक पर सवार थे। गणपति की प्रतिमा को लेकर लोडर वाहन आगे निकल गए। बाइक सवार पीछे थे। इसी बीच बाइक सवार अर्जुन, बौबी कश्यप एवं अभिषेक पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। बौबी और अभिषेक के पेट में गोली लगी। जबकि अर्जुन की कमर को रगड़ते हुए गोली निकल गई। गोली लगते ही युवक बाइक से गिर गए। हमलावरों ने सरिया और लाठी-डंडों से भी प्रहार किया, जिससे बौबी के सिर में चोट है। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। इस बाइक के अलावा अन्य बाइकों पर श्रद्धालु सवार थे वे भी अपने बचाव में जुट गए। गनीमत रही कि कोई और घटना की चपेट में नहीं आया। हमलावरों के फरार होते ही साथी श्रद्धालु तीनों घायलों को अस्पताल पर ले कर पहुंचे। जहां से बौबी कश्यप और अभिषेक को रेफर कर दिया गया। जबकि अर्जुन का जिला अस्पताल में ही इलाज किया गया। सीओ सिटी अजीत चौहान, इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर, इंस्पेक्टर क्राइम चतर सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों के रेफर होते ही एंबुलेंस से अलीगढ़ भेजा गया। इस हमले में घायल अर्जुन ने रंजिश मानने वाले राजीव ठाकुर, आकाश, अंकुर, प्रिंस, आदित्य, मिस्टर गुप्ता व तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामला दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed