फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing on witness of mall owner murder, narrowly escapes; no longer reporting for duty

खतरे में है जान: मॉल मालिक हत्याकांड के गवाह पर फायरिंग, बाल-बाल बचा; अब ड्यूटी पर नहीं आ रहा

Mon, 12 Jun 2023 04:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Jun 2023 04:08 PM IST
सार

टीआरएस मॉल के मालिक के हत्याकांड में गवाह की जान को खतरा है। उस पर फायरिंग कराई गई, जिसमें वो बाल-बाल बच गया। अब डर की वजह से वो ड्यूटी पर भी नहीं आ रहा है।
 

विज्ञापन
Firing on witness of mall owner murder, narrowly escapes; no longer reporting for duty
मॉल के बाहर खड़ी पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में टीआरएस मॉल के मालिक राजीव गुप्ता की हत्या के मुख्य गवाह को धमकाया जा रहा है। छह जून को मॉल के पास स्कूटर सवार दो युवकों ने तमंचे से गोली चलाई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। आरोप है कि थाना जगदीशपुरा पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन


न्यू शाहगंज काॅलोनी निवासी शरद गुप्ता ने बताया कि 14 जुलाई, 2022 को बोदला (जगदीशपुरा) स्थित टीआरएस मॉल में उनके भाई राजीव गुप्ता को गोलियां मारी गई थीं। इलाज के दौरान भाई की 28 जुलाई को मौत हुई थी। हत्या के मुकदमे में अशोक तोमर जेल में बंद है। उसका बेटा सोनू तोमर जमानत पर बाहर है। अशोक का भाई सुनील हत्याकांड के गवाहों को धमका रहा है। हत्या के मुकदमे में 24 मई को उनकी गवाही हुई। उनके मॉल पर अशोक कुमार (मामा) चौकीदारी करते हैं। वह हत्या के मुख्य गवाह हैं।
विज्ञापन


छह जून की रात 10:45 बजे उन पर हमला हुआ। अशोक कुमार मॉल पर थे। मॉल के पास हत्यारोपी के भाई सुनील तोमर ने कमरा ले रखा है। वह अपनी गाड़ी से वहां आया था। इसी दौरान एक स्कूटर पर दो युवक आए। एक के पास तमंचा था। दोनों सुनील के कमरे में गए। बाहर निकले। कहां है अशोक। यह बोलते हुए एक फायर किया और भाग गए। घटना सीसीटीवी में कैद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से भयभीत चौकीदार ने ड्यूटी पर आना छोड़ दिया। 12 जून को चौकीदार की गवाही है। जब उन्होंने ड्यूटी पर न आने की वजह पूछी तो बताया तो घटना बताई। उन्होंने बोदला चौकी पर तहरीर दी मगर सुनवाई नहीं हुई। रविवार को थाने में भी तहरीर दी है। इस संबंध में डीसीपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि पीड़ित उनसे नहीं मिला। मामला संज्ञान में नहीं था। थाने जानकारी करके सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियोग पंजीकृत कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  अंजलि हत्याकांड: 12वीं पास प्रखर ने फिल्म 'दृश्यम' देखकर बनाया था पुलिस से बचने का प्लान, कर बैठा ये गलती
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed