{"_id":"6402b23df1a9e541c00f6433","slug":"firing-on-bjp-leader-s-car-two-attackers-came-on-bike-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भाजपा नेता की कार पर फायरिंग, बाइक पर आए थे दो हमलावर, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भाजपा नेता की कार पर फायरिंग, बाइक पर आए थे दो हमलावर, बाल-बाल बचे
Sat, 04 Mar 2023 08:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 04 Mar 2023 08:21 AM IST
सार
भाजपा नेता की कार सदर क्षेत्र में पहुंची, तभी बाइक से आए दो हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। ये दूसरा मौका है जब भाजपा नेता पर हमला हुआ।
विज्ञापन
भाजपा नेता की कार पर फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री प्रेमचंद कुशवाह की गाड़ी पर फायरिंग की गई। वह सैंया से लौट रहे थे। बाइक सवार दो हमलावरों ने रास्ते मेंं गोली चलाईं। एक गोली उनकी गाड़ी के पिछले शीशे को तोड़ते हुए निकल गई। उन्होंने थाना सदर में मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रेम चंद कुशवाहा ने बताया कि वह सदर के ताल फिरोज खां के रहने वाले हैं। उनके मित्र सैंया के गांव मुखरई निवासी पूर्व प्रधान उदय सिंह के घर में 6 जून 2022 को चोरी हुई थी। चोर 22 तोला सोना, दो किलोग्राम चांदी के जेवरात, एक लाइसेंसी राइफल, 20 कारतूस ले गए थे। घटना के खुलासे के लिए वो सुराग जुटा रहे हैं। इसकी जानकारी पुलिस को दी है।
इसी संबंध में वे अपने मित्र के साथ सैंया थाने गए थे। देर रात कार से घर लौट रहे थे। सीओडी रोड से ताल फिरोज खां जाने वाले कच्चे रास्ते पर बाइक सवार दो युवक आए। एक हमलावर ने उनको निशाना बनाते हुए गोली चलाई। गोली चालक सीट के पिछले शीशे को तोड़ती हुई गाड़ी में फंस गई। वह बाल-बाल बच गया। उन्होंने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है।