फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing on BJP leader's car two attackers came on bike

Agra News: भाजपा नेता की कार पर फायरिंग,  बाइक पर आए थे दो हमलावर, बाल-बाल बचे

Sat, 04 Mar 2023 08:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Mar 2023 08:21 AM IST
सार

भाजपा नेता की कार सदर क्षेत्र में पहुंची, तभी बाइक से आए दो हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। ये दूसरा मौका है जब भाजपा नेता पर हमला हुआ।

विज्ञापन
Firing on BJP leader's car two attackers came on bike
भाजपा नेता की कार पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री प्रेमचंद कुशवाह की गाड़ी पर फायरिंग की गई। वह सैंया से लौट रहे थे। बाइक सवार दो हमलावरों ने रास्ते मेंं गोली चलाईं। एक गोली उनकी गाड़ी के पिछले शीशे को तोड़ते हुए निकल गई। उन्होंने थाना सदर में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


प्रेम चंद कुशवाहा ने बताया कि वह सदर के ताल फिरोज खां के रहने वाले हैं। उनके मित्र सैंया के गांव मुखरई निवासी पूर्व प्रधान उदय सिंह के घर में 6 जून 2022 को चोरी हुई थी। चोर 22 तोला सोना, दो किलोग्राम चांदी के जेवरात, एक लाइसेंसी राइफल, 20 कारतूस ले गए थे। घटना के खुलासे के लिए वो सुराग जुटा रहे हैं। इसकी जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन


इसी संबंध में वे अपने मित्र के साथ सैंया थाने गए थे। देर रात कार से घर लौट रहे थे। सीओडी रोड से ताल फिरोज खां जाने वाले कच्चे रास्ते पर बाइक सवार दो युवक आए। एक हमलावर ने उनको निशाना बनाते हुए गोली चलाई। गोली चालक सीट के पिछले शीशे को तोड़ती हुई गाड़ी में फंस गई। वह बाल-बाल बच गया। उन्होंने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कार में लगाई गई थी आग

प्रेम चंद कुशवाहा ने बताया कि पूर्व में उनकी गाड़ी को जला दिया गया था। गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था। उसने रंजिश में घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed