{"_id":"5fc530898ebc3e9b7e32c95a","slug":"firing-mainpuri-news-agr470098441","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले में गोली लगने से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमले में गोली लगने से युवक घायल
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर ईशन नदी के पास बांस बल्ली की दुकान रखे युवक को गोली मार कर घायल कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ित ने अपने भाई, ससुर और साले पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना बिछवां केे पीरपुर निवासी अनिल कुमार राजपूत (30) ईशन नदी पुल के पास बांस बल्ली की दुकान किए हैं। उसकी शादी बेवर निवासी मामा अखिलेश सिंह की बेटी के साथ हुई है। अखिलेश ने ही अनिल को दुकान करवाई है। आरोप है कि उसकी दुकान अच्छी चलने के कारण उसका भाई, उसके ससुर, और साला रंजिश मानने लगे हैं। सोमवार दोपहर 12:15 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था।
तभी उसका भाई, ससुर और साला दुकान पर आ गए और विवाद करने लगे। इसी दौरान उस पर जानलेवा हमला कर दिया। एक गोली उसके पैर में लग गई। अनिल के घायल होते ही आरोपी भाग गए। राहगीरों ने ही उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल से जानकारी जुटाने के बाद जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है।